Exclusive: 'नाबालिग थी तभी दिल दे बैठी…', मनीष कश्यप संग अपनी लव स्टोरी पर अनुष्का शर्मा ने खोले राज – AajTak

Feedback
बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने ‘आजतक’ से खास बातचीत में अपने प्रेम संबंध के बारे में बताया. अनुष्का ने बताया कि जब वह नाबालिग थीं, तभी से मनीष कश्यप को दिल दे बैठी थीं. 
शुरुआत में मनीष कश्यप दो साल तक उनके मैसेज देखते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद साल 2022 में दोनों की मुलाकात हुई और फिर मनीष ने उनके मैसेज का रिप्लाई दिया.
पहली नजर में अनुष्का को देखकर मनीष को यकीन ही नहीं हुआ कि वह इतनी खूबसूरत हैं. अनुष्का उम्र में मनीष से 12 साल छोटी हैं, लेकिन उन्हें मनीष का अंदाज बेहद पसंद है. अनुष्का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी हैं और खुद मनीष कश्यप ने ही उन्हें ABVP में शामिल कराया था.
जब मनीष कश्यप जेल गए, तब अनुष्का शर्मा ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया. उस दौरान परिवार वालों ने अनुष्का को मनीष का साथ छोड़ने की सलाह दी, लेकिन वह पीछे नहीं हटीं.
अनुष्का का कहना था कि मनीष बिहार के लोगों के हक के लिए जेल गए थे, इसलिए उन्होंने कभी उन्हें छोड़ने का विचार तक नहीं बनाया. 
अनुष्का ने आगे बताया कि उन्होंने ही सबसे पहले मनीष कश्यप को प्रपोज किया था और पहली नजर में ही मनीष को पसंद कर लिया था. मनीष कश्यप ने कहा कि अनुष्का को गुस्सा बहुत आता है, इसलिए वह उनसे आंख में आंख डालकर बात नहीं कर पाते हैं. वहीं, दोनों की शादी साल 2027 में तय हुई है.
मनीष कश्यप ने तेज प्रताप यादव पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को यह स्वीकार करना चाहिए कि आज वह जो कुछ भी हैं, अपने माता-पिता की वजह से हैं, लेकिन उनके आसपास के कुछ लोग उन्हें चढ़ा देते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News