Written By Varsha Sikri
पोलैंड के क्राको में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. (Photo: Screegrab)
पोलैंड के क्राको शहर में शनिवार दोपहर बाजार में एक गनमैन ने फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. क्राको पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारी ने शहर के बीचों-बीच मौजूद एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस ‘मेन स्क्वायर’ में गाड़ी चलाते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हमलावर को गोली लगी और वो घायल हो गया. घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि क्राको के बीचों-बीच स्थित इस इलाके में पुलिसकर्मी और एम्बुलेंस मौजूद हैं. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस इस हमले की जांच कर रही है. वहीं, पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नवारोकी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं.
आपको बता दें कि क्राको पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जो राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दूर मौजूद है. पोलैंड में अमेरिकी राजदूत टॉम रोज ने ‘X’ पर लिखा, ”हमें क्राको में हुई इस भयानक गोलीबारी के बारे में पता चल है. ये एक बेहद क्रूर और जानलेवा हमला है, जिसने पोलैंड की शांति को झकझोर कर रख दिया है.” उन्होंने आगे कहा, ”इस मुश्किल घड़ी में अमेरिका पोलैंड के साथ खड़ा है, ठीक वैसे ही जैसे पोलैंड क्राको में रहने वाले अपने नागरिकों के साथ खड़ा है.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301