Biharsharif News: ——– – Hindustan

Biharsharif News: पीएम आवास के लाभुकों के घर पहुंचे मुख्य पार्षद, बांटी दीपावली की खुशियां हर परिवार को दिए 15 दीप, तेल, बत्ती और माचिस लाभुकों से दूसरे जरूरतमंदों को योजना के प्रति जागरूक करने की अपील फोटो 07हिलसा01-हिलसा नगर परिषद के पीएम आवास लाभुक परिवार के बीच दिप व पूजन सामग्री देते मुख्य पार्षद धनंजय कुमार हिलसा, निज प्रतिनिधि। दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करने की पहल करते हुए नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचकर दीप और पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान प्रत्येक लाभुक परिवार को 15 दीप, तेल, बत्ती और माचिस दी गई।मुख्य

पार्षद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन परिवारों का पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है, उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटना इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने लाभुकों से अपने नए घर में दीप जलाकर त्योहार मनाने की अपील की।साथ ही कहा कि वे अपने आसपास के ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भी योजना की जानकारी दें, जो अब तक पक्के मकान के लाभ से वंचित हैं।उन्होंने लाभुकों से पात्र परिवारों को आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने तथा उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की।कहा कि उनका संकल्प है कि हिलसा नगर परिषद क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार पक्के मकान से वंचित नहीं रहे।मुख्य पार्षद ने कहा कि दीप और तेल का वितरण केवल दीपावली की सामग्री देना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने और उनके जीवन में उम्मीद का उजाला लाने का प्रयास है। हर गरीब को पक्का मकान और हर परिवार को सम्मान मिले, इसी भावना के साथ यह पहल की गई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News