अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी घेराबंदी मजबूत करने के लिए 'टास्क फोर्स आयरन गेट' बनाई है। यह टीम ईरान …और पढ़ें
ट्रंप की नई योजना।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ ‘टास्क फोर्स आयरन गेट’ बनाई।
इसका उद्देश्य ईरान को जमीनी, कैस्पियन सागर से तस्करी रोकना।
ईरान का दावा, वह अब रक्षा उपकरणों का बड़ा निर्यातक।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। ऐसे में समुद्री रास्ते के बाद अब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी घेराबंदी को और मजबूत करने की योजना बना रहा है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को ‘टास्क फोर्स आयरन गेट’ नाम से एक विशेष टास्क फोर्स बनाने का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य ईरान को जमीनी रास्तों और कैस्पियन सागर के जरिए हथियार, प्रतिबंधित सामान और अवैध धन भेजने से रोकना है।
फ्लोरिडा के टाम्पा से काम करने वाली इस टास्क फोर्स में लगभग 20 नागरिक और सैन्य अधिकारी शामिल होंगे। यह अमेरिकी सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर ईरान की सीमाओं और कैस्पियन सागर पर पैनी नजर रखेगी।
मामले में CENTCOM कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि यह नई पहल समुद्र में चल रहे हमारे नाकाबंदी अभियान की सफलता को और आगे बढ़ाएगी। इससे ईरान को आतंकवाद के वित्तपोषण और अपनी सेना को फिर से मजबूत करने से रोकने में मदद मिलेगी।
बता दें कि अमेरिका पहले से ही ईरान के बंदरगाहों पर कड़ा पहरा बैठाए हुए है। CENTCOM के मुताबिक, इस समुद्री नाकाबंदी की वजह से पिछले कुछ महीनों में ईरान 25 अरब डॉलर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कच्चा तेल निर्यात नहीं कर पाया है।
गौरतलह है कि एक तरफ जहां अमेरिका शिकंजा कस रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल हुसैन मोहिब्बी ने दावा किया है कि ईरान अब रक्षा उपकरणों का बड़ा निर्यातक बन चुका है।
मोहिब्बी ने कहा कि देश अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अरमान मिसाइल, ‘358 लोइटरिंग म्यूनिशन’ और ‘खोरदाद-3’ जैसे एयर डिफेंस सिस्टम का निर्यात भी कर रहा है। मोहिब्बी ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर भविष्य में कोई युद्ध छिड़ता है, तो दुश्मनों को IRGC की नई ताकत देखकर हैरानी होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।