Bareily News: दीपावली पर पटाखों से निकलने वाले धुएं और बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयार है। शहर की हवा को साफ रखने और धूल के कणों पर नियंत्रण के लिए निगम ने प्रदूषण नियंत्रण का प्लान के तहत नगर निगम ने तैयारी की है। प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन और पानी के टैंकर भी लगाए हैं। इसके साथ ही खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने और नियमित कचरा उठान पर विशेष जोर दिया है। नगर निगम की ओर से दीपावली के दौरान वायु प्रदूषण कम करने के लिए शहर में हरित क्षेत्र विकसित करने की तैयारी भी की जा रही है। आने वाले दिनों में इसके तहत हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपायों पर काम किया जाएगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी का कहना है कि निगम का फोकस उन प्रमुख मार्गों और स्थानों पर रहेगा,जहां वाहनों की आवाजाही और धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। धूल के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके लिए पानी के टैंकरों को संचालन में लगाया है। सड़कों के किनारे जमा धूल और उड़ने वाले कणों को नियंत्रित करने के लिए नियमित अंतराल पर छिड़काव की व्यवस्था की है। इसके अलावा एंटी-स्मॉग गन के माध्यम से भी धूल के कणों को नियंत्रित करने में लगी हैं।
खुले में कचरा जलाने पर रहेगी निगरानी
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
प्रदूषण बढ़ने की एक बड़ी वजह खुले में कचरा जलाना भी है। इसे रोकने के लिए नगर निगम ने निगरानी बढ़ा दी है। सफाई टीमों को कचरा जलाने की घटनाओं पर नजर रखने और संबंधित स्थानों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से नियमित कचरा उठाने पर जोर दिया है,ताकि कचरा जमा होने और उसे जलाने की नौबत न आए। प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम की टीम ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया है। दीपावली के दौरान सफाई,धूल नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपायों को प्रभावी बनाने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां की हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play