हत्या के 26 दिन बाद परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, मानसा में लोगों ने नम आखों से दी आखिरी विदाई – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
मानसा में परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार (Photo- PTI and Instagram/@parvinder5308)
Parvinder Singh Jhota Cremated: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार रविवार 8 नवंबर 2026 को पंजाब के मानसा जिले में किया गया. उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने के 26 दिन बाद आखिरी विदाई दी. चकेरिया रोड पर हुए इस अंतिम संस्कार के दौरान झोटा के समर्थन में नारे लगाए गए. लोगों ने झोटा को श्रद्धांजलि दी और नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल और उनकी अवैध बिक्री के खिलाफ उनकी लड़ाई को जारी रखने का इरादा किया.
VIDEO | Mansa: The mortal remains of slain anti-drug activist Parvinder Singh Jhota, whose murder last month triggered protests and a political row, were brought to his native place on Sunday for his last rites. Following a post-mortem at PGIMER in Chandigarh on Saturday, Jhota’s… pic.twitter.com/t3PPUgJfOI
13 अक्टूबर को केमिस्ट की दुकान के मालिक अश्वनी कुमार ने कथित तौर झोटा की हत्या कर दी. एंटी ड्रग एक्टिविस्ट इस दुकान पर मालिक से ये सवाल करने गए थे कि वहां बिना पर्ची के दवाइयां क्यों बेची जा रही हैं. वे इस बातचीत को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे—जैसा कि वे अपने नशा-विरोधी अभियानों के दौरान अक्सर किया करते थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई. इस घटना के बाद भारी आक्रोश फैल गया और लोग सड़कों पर उतर आए. उनके समर्थकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
झोटा के पिता भीम सिंह ने इच्छा जताई थी कि उनके बेटे का अंतिम संस्कार दिवाली के दिन किया जाए, ताकि नशीले पदार्थों की लत के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके. उन्होंने प्रशासन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार नशीले पदार्थों की समस्या को सुलझाने और उनके परिवार को न्याय दिलाने में नाकाम रही है. परिवार की मांग पर 7 नवंबर को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में झोटा का पोस्टमार्टम किया गया.
झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने मानसा का दौरा किया और शोकाकुल परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में हुई देरी और इसे लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों ने पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या की ओर फिर से सबका ध्यान खींचा है. पंजाब में दशकों से ड्रग की समस्या चली आ रही है, जिससे छुटकारा दिलाने की मांग भी अक्सर की जाती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News