PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दीपावली की दीं शुभकामनाएं – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (8 नवंबर, 2026) को दीपावली के मौके पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पीएम मोदी को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई दी.
राष्ट्रपति भवन की तरफ से आधिकारिक X प्लेटफॉर्म हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें साझा की गईं. तस्वीरों में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक-दूसरे को बधाई संप्रेषित करते नजर आ रहे हैं.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को भी दी बधाई 
Prime Minister Shri @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan and exchanged Diwali greetings. https://t.co/fZTMV7B8xy

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे एक दिन पहले शनिवार (7 नवंबर) को पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं थी. प्रधानमंत्री उपराष्ट्रपति के आवास पहुंचे, जहां सीपी राधाकृष्णन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने X प्लेटफॉर्म पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की तरफ से किए गए स्वागत और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया. 
बस्तर में सेना के जवानों के साथ पीएम ने मनाई दिवाली
Diwali is sweeter with those who protect us! #Bastar #NaxalFreeIndia https://t.co/7Ywie7uTt4

वहीं, हर साल सेना के जवानों के बीच दीपावली का पर्व मनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान पीएम मोदी सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज पूरा देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले करोड़ों भारतीय प्रकाश का पर्व दीपावली मना रहे हैं. इस त्योहार पर लोग दूर-दूर से अपने घर लौटते हैं और परिवार के साथ खुशियां साझा करते हैं. मैं भी दीपावली मनाने के लिए जवानों के बीच पहुंचा हूं, क्योंकि देश की सुरक्षा में तैनात सभी सैनिक मेरे परिवार का हिस्सा हैं.’
उन्होंने कहा, ‘2026 की दीपावली इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह पहली दीपावली है जब देश नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई में जीत हासिल कर चुका है. यह पहली दीपावली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है और करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के डर से बाहर निकल चुके हैं.’
उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में कारगिल से लेकर लेपचा तक और समुद्र किनारे सर क्रीक से लेकर समुद्र में तैनात INS विक्रांत तक, वीर जवानों के साथ मनाई गई हर दीपावली उनके लिए यादगार रही है. इस बार उन्हें बस्तर के जंगलों में जवानों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिला है. 
यह भी पढ़ेंः बस्तर में सुरक्षाकर्मियों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, कहा- ‘जवानों के त्याग को नमन’

विजय कुमार बिट्ठल ABP न्यूज में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर भूमिका निभा रहे हैं. पिछले 2 सालों से ABP न्यूज में कार्यरत हैं और नेशनल-इंटरनेशनल न्यूज टीम का हिस्सा हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, चुनाव और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी खबरें विशेष रूप से लिखते रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज पर फोकस रखते हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश करते हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 5 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज से पहले प्रिंट मीडिया में दैनिक जागरण में बतौर सब-एडिटर कार्यरत रहे. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में बैचेलर्स डिग्री हासिल की है. संपर्क करें-  Mail ID: vijaybitthal99@gmail.com | LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/vijay-kumar-bitthal-47ab7a1a3/  | X: https://x.com/Vijaybitthal99
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News