Amitabh Bachchan Diwali: धमकियों के बीच जलसा के बाहर आए अमिताभ बच्चन, बिना बुलेटप्रूफ ग्लास फैंस से की मुलाकात, संग दिखे अभिषेक – AajTak

Feedback
रोशनी के पावन पर्व दिवाली पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपने चाहनेवालों को निराश नहीं किया. हर रविवार की तरह इस दिवाली भी बिग बी अपने मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर आए और फैंस को त्योहार की शुभकामनाएं दीं.
हालांकि, इस बार महानायक का अपने फैंस से मिलने का अंदाज काफी खास और अलग रहा. दरअसल, पिछले दिनों मिली धमकियों के चलते अमिताभ बच्चन पिछले रविवार को जलसा के बाहर एक बुलेट प्रूफ शीशे के घेरे के पीछे खड़े होकर फैंस से मिले थे.
लेकिन दिवाली के इस खास मौके पर उन्होंने बुलेट प्रूफ ग्लास के नियम को किनारे कर दिया और सीधे खुले में आकर फैंस से मुलाकात की. बिग बी ने अपने खास अंदाज में हाथ जोड़कर जैसे ही फैंस को दिवाली विश की, वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे. 
भले ही अमिताभ बच्चन इस बार बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे नहीं खड़े थे, लेकिन उनकी सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. एक्टर के आसपास भारी सुरक्षा और पर्सनल बॉडीगार्ड्स का कड़ा पहरा साफ नजर आया.
जलसा के बाहर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस खास मौके पर अमिताभ के साथ उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन भी नजर आए.
 
बता दें कि अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से हर रविवार अपने घर के बाहर आकर फैंस से मिलने की परंपरा निभा रहे हैं. देश-विदेश से आए उनके चाहने वाले जलसा के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. 
 
दिवाली पर बिना किसी सुरक्षा घेरे के सीधे फैंस के बीच आना यह साबित करता है कि बिग बी अपने फैंस से कितना प्यार करते हैं. 
(All Photos: Vinod Singh)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News