Chatra News: चतरा में धूमधाम से मनी दीपावली, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व चतरा में धूमधाम से मनी दीपावली, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पर्व
दीपों की रोशनी से जगमगाया शहर, घरों और प्रतिष्ठानों में हुई मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा-अर्चना, आतिशबाजी कर लोगों ने मनाया उत्सव
चतरा प्रतिनिधि
जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रोशनी के इस पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्साह का माहौल रहा। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों, दीपों और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली के अवसर पर लोगों ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, महिलाओं ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए। शहर के प्रमुख बाजारों और मोहल्लों में भी दीपावली की रौनक देखने को मिली। लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश दिया। देर रात तक आतिशबाजी और उत्सव का माहौल बना रहा। इधर, प्रशासनिक सतर्कता और लोगों के सहयोग से जिले में दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पर्व के शांतिपूर्ण समापन से प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।
फोटो09 नवंबर चतरा 17- चतरा में दीपावली मनाते बच्चे
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play