Written By Pankaj Joshi
रोमन नहीं कर पाए ये उपलब्धियां अपने नाम (Photo: WWE.com)
Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस कई सालों से काम कर रहे हैं. 2014 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था. द शील्ड ग्रुप में उन्होंने डेब्यू किया था. उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे. 2014 में शील्ड टूट गई थी. इसके बाद रेंस का सिंगल्स रन चला. रोमन को विंस मैकमैहन ने बतौर फेस खूब पुश दिया. हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली. 2020 में रोमन ने हील टर्न लिया. इसके बाद उनका करियर बदल गया. वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. इस दौरान कई दिग्गजों को उन्होंने हराया. रेंस 14 साल से लगातार काम कर रहे हैं लेकिन वो दो चीजें अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
मनी इन द बैंक ब्रीफकेस के बारे में आप सभी जानते हैं. ये ब्रीफकेस जिसे भी मिलता है उसके पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होता है. रेसलर इसे किसी टॉप चैंपियन पर कैश-इन कर चैंपियनशिप हासिल कर सकता है. हर साल इसके लिए मेंस और वुमेंस लैडर मैच होता है. रोमन मनी इन द बैंक ब्रीफकेस आजतकर हासिल नहीं कर पाए हैं. एक तरह से कहा जाए तो वो इसके लिए तरसे हैं. कंपनी ने कभी उन्हें ये खास मौका नहीं दिया. हो सकता है कि फ्यूचर में रेंस ब्रीफकेस हासिल करें. फैंस भी चाहते हैं कि एक बार उन्हें ब्रीफकेस कैश-इन का चांस मिलना चाहिए.
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाता है. अब तो इस टूर्नामेंट को जीतने वाले रेसलर को समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलता है. वुमेंस के लिए भी क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट रखा गया है. रेंस आजतक इस टूर्नामेंट को जीत नहीं पाए हैं. वो टूर्नामेंट के करीब भी नहीं आए. फैंस चाहते हैं कि रेंस को किंग ऑफ द रिंग का क्राउन मिले. भविष्य में रोमन को किंग बनने का मौका मिल सकता है.
ACHIEVEMENTS THAT THE TRIBAL CHIEF IS STILL MISSING and don’t doubt that he’ll win them..
He already got the CROWN JEWEL Title ✅
NOW HE’S MISSING THE KING OF THE RING AND THE MONEY IN THE BANK
Maybe he’ll win them in the next few years!
THAT MEANS WE HAVE ROMAN REIGNS AS… pic.twitter.com/WCfpaxE8Xi
ये भी पढ़ें: Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप, Triple H ने रिंग में आकर दिया तोहफा
रोमन रेंस ने WWE में अभी तक क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप भी नहीं जीती थी. 2024 में इस चैंपियनशिप को लाया गया था. हाल ही में सऊदी अरब में क्राउन ज्वैल इवेंट हुआ था. वहां पर रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच रखा गया था. दोनों के बीच बहुत ही खतरनाक मैच हुआ. अंत में बड़ी मुश्किल से रोमन ने मुकाबला अपने नाम किया. रेंस ने आखिरकार ये चैंपियनशिप भी हासिल कर ली. रेंस को ट्रिपल एच ने रिंग में आकर टाइटल और अंगूठी दी.
ये भी पढ़ें: WWE Crown Jewel 2026 रिजल्ट्स: Roman Reigns ने चैंपियन बनकर रचा इतिहास, रिंग में दोस्ती के नाम पर सबसे बड़ा धोखा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301