UP News : हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर – Janpad News Live

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
सोमवार रात करीब 12 बजे जब उनकी बाइक केलोरा से जलेसर जाने वाले मार्ग पर गांव हाजीपुर के पुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हाथरस। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र की कर्बला गली नंबर तीन निवासी गौतम सिंह (21) पुत्र मल्लू सिंह अपने मोहल्ले के छोटू (22) पुत्र धर्मवीर और लव के साथ सोमवार रात बाइक से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौं जा रहे थे। बताया गया कि लव की बुआ गांव महौं में रहती हैं और तीनों उनसे मिलने के लिए फिरोजाबाद से आ रहे थे।
सोमवार रात करीब 12 बजे जब उनकी बाइक केलोरा से जलेसर जाने वाले मार्ग पर गांव हाजीपुर के पुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गौतम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटू और लव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गौतम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान छोटू पुत्र धर्मवीर ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे घायल लव की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे में जान गंवाने वाला गौतम सिंह टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी महज छह महीने पहले हुई थी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News