हर देश के कई लोग विभिन्न देशों में नौकरी की तलाक के लिए निकलते हैं. ऐसे में कई लोगों को यह सवाल उठाते देखा गया है कि क्या पाकिस्तानी लोग भी भारत आकर नौकरी कर सकते हैं? चलिए आज इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
दुनियाभर के लोग अलग-अलग देशों में नौकरी की तलाश में निकलते हैं. ऐसे ही अन्य देशों के कई नागरिक भारत में भी काम करने आते हैं, लेकिन इसे लेकर कई बार यह सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान के नागरिक रोजगार की तलाक के लिए भारत का रुख कर सकते हैं? चलिए आज इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.
भारत के विभाजन के बाद से ही पाकिस्तान के कई बार ऐसे कदम उठाए जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता रहा है. पाकिस्तान कई बार घुसपैठ की कोशिश भी कर चुका है. इसके अलावा कई बार पाकिस्तान के नागरिकों ने भारत में आतंकी हमलों की साजिश भी रची है. ऐसी ही कुछ गतिविधियों की वजह से भारत सरकार अब पाकिस्तान के नागरिकों को लेकर काफी सतर्क हो गई है.
हां, पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत में काम करने की इजाजत है. हालांकि, उनके लिए यह अन्य लोगों जितना आसान भी नहीं होता. बल्कि, इसके लिए उन्हें सख्त नियमों और सुरक्षा जांच से होकर गुजरना होता है. सुरक्षा कारणों की वजह से भारतीय कंपनियां भी आसानी से पाकिस्तानी नागरिकों को नियुक्त नहीं करती हैं. वहीं, अगर कोई पाकिस्तान नागरिक सुरक्षा के सभी चरणों को पार कर ले तो वह भारत में नौकरी पा सकता है.
भारत में नौकरी पाने के लिए पाकिस्तानी नागरिकों को जांच के बारे कंपनियों में बनाए गए नियमों से भी होकर गुजरना होता है. इसके लिए उनके पास किसी भारतीय कंपनी की ओर से जॉब का ऑफर होना अनिवार्य है. इतना ही नहीं, जो कंपनी पाकिस्तानी नागरिक को नौकरी दे रही है उसे भी यह प्रूफ देना होता है कि उस पद को कोई भारतीय नागरिक नहीं भर सकता, इसलिए वह उन्हें नौकरी दे रहे हैं.
जॉब पाने वाले पाक नागरिक के पास जरूरत के मुताबिक, पूरी शैक्षिक योग्यता होना अनिवार्य है. इसके अलावा उसे खुद को भारत की लोकल अथॉरिटीज के साथ खुद को रजिस्टर भी करना पड़ता है. इन सभी नियमों के अलावा पाकिस्तान से नौकरी करने आए नागरिक को सिक्योरिटी और जांच के कई तरह के सख्त पड़ावों से होकर गुजरना होता है.
पाकिस्तान नागरिक को सभी सिक्योरिटी जांच के दौरान अपने सर्टिफिकेट्स भी दिखाने अनिवार्य है. इनमें से एक सबसे जरूर डॉक्यूमेंट माना जाता है पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट. इतना ही नहीं, उसे अपना बैकग्राउंड भी चेक कराना पड़ सकता है, जिसकी सिक्योरिटी क्लियरेंस अनिवार्य होता है.
Beating Retreat Ceremony: 300 साल पुरानी है बीटिंग रिट्रीट की परंपरा, बड़े-बड़े होशियार नहीं जानते होंगे ये इतिहास!
DRDO ने कर दिखाया कमाल! हाइपरसोनिक ताकत में हुआ इजाफा, PAK और ड्रैगन की सांस फूली!
दुनिया के इन 5 देशों में पुलिसवाले घूमते हैं निहत्थे, फिर भी कंट्रोल में रहता है क्राइम!
आजादी से पहले भारत में थी 'आजाद हिंद सरकार', प्रधानमंत्री थे नेताजी सुभाष बोस, जानिए क्या कहता है इतिहास का ये किस्सा?
अगली गॅलरी
Beating Retreat Ceremony
Beating Retreat Ceremony: 300 साल पुरानी है बीटिंग रिट्रीट की परंपरा, बड़े-बड़े होशियार नहीं जानते होंगे ये इतिहास!