Feedback
महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत के एक दिन बाद गुरुवार को सरकार ने धार्मिक समागम के लिए लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. यूपी सरकार के अनुसार, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया. देश का आम बजट (Budget 2025) पेश होने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को संसद में अपना बजट भाषण देंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास (कपूरथला हाउस) पर रेड हुई है. रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए. हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लिया है. पढ़ें गुरुवार शाम की पांच बड़ी खबरें…
1. फिर खोले गए सभी पीपा पुल, संगम घाट तक पहुंच रहे श्रद्धालु… जानें भगदड़ के बाद कैसी है महाकुंभ की व्यवस्था
महाकुंभ में भगदड़ में 30 लोगों की मौत के एक दिन बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक समागम के लिए लाखों की संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं. गुरुवार को संगम और अन्य घाटों पर डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है. उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.52 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया. अब तक 27.58 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं.
2. Budget 2025: टैक्सपेयर्स से लेकर महिलाओं तक… बजट में हो सकते हैं ये 5 बड़े ऐलान!
देश का आम बजट (Budget 2025) पेश होने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को संसद में अपना बजट भाषण देंगी. इस बार बजट से नौकरीपेशा टैक्सपेयर्स से लेकप महिलाओं और बुजुर्गों तक को बड़ी आस है. आइए पांच पॉइंट में जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार कौन से पांच बड़े ऐलान कर सकती है?
3. ‘भगवंत मान के दिल्ली आवास पर पुलिस ने की छापेमारी’, सीएम आतिशी का दावा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी पारा हाई है. 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास (कपूरथला हाउस) पर रेड हुई है. रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है. आतिशी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस पर भाजपा की कथित गड़बड़ियों को नजरअंदाज करते हुए एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को अनुचित तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि भाजपावाले दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादर बांट रहे हैं- वो किसी को नहीं दिखता. बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं.
4. महाकुंभ में फिर लगी आग, सेक्टर-22 में 15 पंडाल जलकर खाक
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगने से कई पंडाल जल गए. हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लिया है. इस घटना में कोई जन हानि की सूचना नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और मामले की जांच में जुट गए हैं.
5. सऊदी अरब बना रहा रेगिस्तान में चलता-फिरता ‘महल’, कैसा दिखता है MBS का ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (जिन्हें एमबीएएस भी कहा जाता है) ने जब से शासन की कमान संभाली है, किंगडम ने ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं, जिसे देख दुनिया हैरान रह गई है. उन्होंने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘विजन 2030’ के तहत रेगिस्तान में भविष्य के शहर नियोम की कल्पना की. अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस इस शहर में एक नकली चांद भी बनाया जा रहा है. अब सऊदी अरब ने एक और कारनामे से दुनिया को चौंकाया है और वो है सऊदी का ‘ड्रीम ऑफ द डेजर्ट’ प्रोजेक्ट.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू