ईरानी नागरिकों को ला रहे अमेरिकी प्लेन को पाकिस्तान ने नहीं दी एंट्री, लेना पड़ा यू-टर्न – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
अमेरिकी विमान से वापस लौट रहे करीब 9 ईरानी नागरिकों को पाकिस्तान ने एंट्री देने से इनकार कर दिया. (Photo: AI)
बुधवार को अमेरिकी विमान से वापस लौट रहे करीब 9 ईरानी नागरिकों को पाकिस्तान ने एंट्री देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद डिपोर्टेशन फ्लाइट को एरिजोना लौटना पड़ा. पाकिस्तान की इस करतूत की वजह से ट्रंप सरकार की ईरानी नागरिकों को ट्रांजिट रूट के जरिए वापस भेजने का प्लान चौपट हो गया.
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को एरिजोना के मेसा से उड़ान भरने वाले अमेरिकी चार्टर प्लेन को ईरानी प्रवासियों को पाकिस्तान ले जाना था, जहां से उन्हें ईरान भेजा जाना था. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक अमेरिकी अधिकारी और हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के रिश्तेदार के हवाले से बताया कि उड़ान भरने के लगभग 30 मिनट बाद प्लन ने अपना रास्ता बदल लिया और वापस उसी जगह पर उतर गया, जहां से उसने टेक-ऑफ किया था.
लैंडिंग के बाद ईरानी प्रवासियों को विमान से उतार दिया गया और एरिजोना में प्रवासियों के लिए बने हिरासत केंद्र में वापस भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. हाल के दिनों में ये दूसरी बार है जब एरिजोना से ईरानी नागरिकों को निर्वासित करने की योजना को प्लान कर दिया गया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News