रसगुल्ला बताकर थमाया बम, मुंह में लेते ही हुआ बलास्ट, तुरंत हो गई मौत – News24 Hindi

Edited By Arif Khan
यह घटना 10 नवंबर की देर रात पदारिया गांव की है. (Image – AI)
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को ‘रसगुल्ला’ बताकर एक देसी बम खिला दिया गया. जैसे ही उसने उसे अपने मुंह में रखा, बम फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना 10 नवंबर की देर रात पदारिया गांव की है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र बरोटिया के रूप में हुई है. राजेंद्र रात में अपने घर में बैठा था, तभी आरोपी राम भगत बरोटिया वहां पहुंचा. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. इसी इसी दौरान राम भगत ने उसे एक देसी बम थमा दिया. उसने उसे बताया कि यह एक रसगुल्ला है खा लीजिए. इसके बाद राजेंद्र ने उसे अपने मुंह में काटा और जैसे ही उसे काटा, उसके मुंह में ही जोरदार धमाका हो गया.
राजेंद्र की पत्नी सुशीला बाई के हवाले से रिपोर्ट में लिखा है कि यह जानवरों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक बम था. धमाके की आवाज सुनकर घरवाले वहां पहुंचे और फिर पड़ोसियों से मदद मांगी गई. इसके बाद राजेंद्र को एक ऑटो-रिक्शा से अस्पताल ले आए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि राम भगत और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ के दौरान, राम भगत ने पुलिस को बताया कि उसे यह बम एक लड़के ने दिया था. उस लड़के को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News