वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 13 राज्यों की ड्राफ्ट सूची जारी; जानें यूपी की तारीख – News24 Hindi

Edited By Vijay Jain
स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 के तहत चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका दिया है. CREDIT: AI
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटवाने या कोई भी गलती ठीक कराने का बड़ा मौका आ गया है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल समरी रिवीजन यानी SSR 2027 के तहत देश के 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. सूची जारी होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. मतदाता 11 दिसंबर 2026 तक अपने नाम में सुधार, नए नाम जोड़ने या नाम कटवाने के लिए आवेदन दे सकते हैं. इस रिवीजन में बिहार में 13 लाख से ज्यादा मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए ड्राफ्ट सूची 17 नवंबर को आएगी.
यह प्रक्रिया कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ शुरू होनी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट सूची जारी होने की तारीख को पांच दिन आगे बढ़ा दिया गया है. अब यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 नवंबर 2026 को जारी होगी. इसके बाद उत्तर प्रदेश के लोग 16 दिसंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.
यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा पहली बार वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 2027 में 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर को 18 साल के होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं.
आप चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या ‘Voter Helpline App’ के जरिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, SIR विवाद के बीच 17 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News