Muzaffarpur News: साहेबगंज में घर से बुला युवक की गोली मारकर हत्या – Hindustan

Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। गंडक दियारा की माधोपुर हजारी पंचायत के पांच भंवारी स्थित स्लुइस गेट के पास शुक्रवार की शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे नजदीक से सिर में दो गोली मारी गई, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। इसके बाद बाइक सहित नाले में फेंक दिया। मृतक वार्ड दो निवासी किसान गिरधारी राय का 22 वर्षीय पुत्र छोटेलाल कुमार था। परिजनों ने बताया कि किसी ने कॉल कर छोटेलाल को बुलाया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर थानेदार सुनील कुमार, अपर थानेदार अशोक राम पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचकर छानबीन की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार ने बताया कि युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि छोटेलाल चार भाइयों और दो बहनों में छोटा था। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मची है। इधर, सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की जा रही है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, एहतियातन गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News