Pakur News: पाकुड़। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की कार्यप्रणाली और हालिया एजीएम बैठक को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संघ के सदस्य अर्जुन सिंह ने प्रेस वार्ता कर संघ के पदाधिकारियों पर कागजों में फेरबदल करने, पुराने और अनुभवी सदस्यों के मत का अधिकार छीनने और संघ को एकतरफा तरीके से चलाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि बैठक पहले 10 तारीख को तय थी, जिसे बदलकर 12 तारीख किया गया, और बाद में अचानक दोपहर ढाई बजे एजीएम बैठक संपन्न होने का संदेश भेज दिया गया।
पुराने सदस्यों की अनदेखी और लाइफटाइम मेंबरशिप पर सवाल…
नीलेश, नरेश मध्याह्न, संजीव साह, रणवीर सिंह, टॉनी मंडल जैसे पुराने और सक्रिय सदस्यों को मताधिकार से वंचित कर सेकेंडरी मेंबरशिप में डाल देने का आरोप है। साथ ही, बिना सहमति के लाइफटाइम मेंबर बनाने और फर्जी फीस जोड़ने की बात कही गई है।
दस्तावेजों और ऑडिट में गड़बड़ी…
संघ के फंड और हिसाब-किताब में वाउचर नहीं होने का हवाला देकर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संघ से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा फोन पर धमकी देने और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी गई है कि आगामी 03 दिनों के भीतर वर्तमान पीडीसीए समिति को भंग कर नए सिरे से कोर कमेटी बनाकर पारदर्शी तरीके से गठन किया जाए। यदि तीन दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो छठ पूजा के बाद सड़क से लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही पुतला दहन भी होगा। मामले को लेकर जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाने और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात अर्जुन सिंह ने कही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play