यवतमाल: जिले के रालेगांव में महावितरण का अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार: नए मीटर लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत – Ucn News

admin
News Admin
यवतमाल: जिले के कई सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की समस्या बढ़ती जा रही है। एक महीने में शुरू और अंत दोनों ही एसीबी की कार्रवाई से यह स्थिति स्पष्ट हो रही है। रालेगाव के महावितरण कार्यालय में मीटर लगाने के लिए सरकारी शुल्क के अलावा 5 हज़ार की रिश्वत मांगने वाले सहायक अभियंता को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
यह कार्रवाई यवतमाल के लाचलुचपत विभाग द्वारा गुरुवार को की गई। शिकायतकर्ता  ने नए बिजली मीटर लगाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज महावितरण कार्यालय में जमा किए थे, लेकिन लंबे समय तक कार्यवाही नहीं हुई।
जब उसने  इसकी जानकारी ली, तो अभियंता जगदीश ढुमने ने उनसे 5000 की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में यवतमाल एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और पूरी प्लानिंग  के तहत पैसे देने की सहमति जताई।
जैसे ही अभियंता ने रिश्वत ली एसीबी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। इस घटना ने सरकारी विभाग में  भ्रष्टाचार को उजागर किया है।जिससे महावितरण के कर्मियों में खलबली मच गई है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News