—विज्ञापन—
Breaking News Today 31 January: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो महाकुंभ में IAS अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया और बसंत पंचमी पर स्नान के लिए प्लान में बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करेंगे। महाकुंभ के लिए इंडिगो और आकासा ने अपनी फ्लाइटों के टिकट रेट घटा दिए हैं। राजस्थान के स्कूलों में सूर्य नमस्कार पर विवाद बढ़ रहा है। मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। अमेरिका में प्लेन और हेलीकॉप्टर आपस में टकराने के बाद व्हाइट हाउस में जमी नदी में गिर गए। हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
शरजील इमाम ने फिल्म “2020 दिल्ली” की रिलीज रोकने के लिए दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक देवेंद्र मालवीय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि शरजील इमाम और अभिषेक मनु सिंघवी मेरी फिल्म को बदनाम कर रहे हैं, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
केरल पुलिस ने कोच्चि के पास अवैध तरीके से रहकर काम कर रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर इलाके में पुलिस और एंटी टेररिज्म स्क्वायड (ATS) ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार किया। बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी वर्कर्स की आड़ में केरल में काम कर रहे थे। इनसे पूछताछ करके जानकारी हासिल की जा रही है।
मणिपुर में सुरक्षाबलों ने काकचिंग जिले से तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोलाबारूद जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के चैरेल खुनौ पहाड़ी की तलहटी से एक असॉल्ट राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, एक IED, दो ग्रेनेड, एक स्मोक शेल, एक टियर स्मोक ग्रेनेड, एक डेटोनेटर जब्त किया। इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने इंफाल इलाके में जबरन वसूली में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति वॉलंटियर्स वेलफेयर फंड नामक संगठन के सदस्य हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग के 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने वाली याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट मे होने वाली सुनवाई टल गई है। माननीय न्यायाधीश के छुट्टी पर रहने के कारण सुनवाई टली है और अब सुनवाई 4 फरवरी को होगी। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर सुनवाई होने वाली थी।
महाराष्ट्र में पुणे और इसके नजदीकी इलाकों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) फैला है, जिसके मामले बढ़कर 130 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक संदिग्ध GBS के कारण पुणे की 56 साल की महिला और सोलापुर में 40 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं।
एलजी सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से जम्मू कश्मीर के 5 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। एलजी सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और सूचना निदेशक, जेएंडके जतिन किशोर को गंदेरबल का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
शिशिर गुप्ता (आईएएस, एजीएमयूटी: 2020), अतिरिक्त उपायुक्त, जम्मू को शोपियां के उपायुक्त के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है, वह मोहम्मद शाहिद सलीम डार (जेकेएएस) का स्थान लेंगे, जिन्हें आगे की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
जम्मू (उत्तर) के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट नीतीश राजोरा (आईएएस, एजीएमयूटी: 2021) को स्थानांतरित कर उन्हें सूचना निदेशक, जम्मू-कश्मीर के पद पर तैनात किया गया है।
राकेश कुमार (आईएएस, एजीएमयूटी: 2021), सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, हीरानगर को स्थानांतरित कर जम्मू का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
शुभंकर प्रत्यूष पाठक (आईएएस, एजीएमयूटी: 2022), उप-मंडल मजिस्ट्रेट, अखनूर, जम्मू को स्थानांतरित कर उप-मंडल मजिस्ट्रेट, उरी, बारामुल्ला के पद पर तैनात किया गया है। वह जाविद अहमद राथर (जेकेएएस) का स्थान लेंगे, जिन्हें आगे की नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
18वीं लोकसभा का पहला बजट सेशन आज से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। कल 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 18वीं लोकसभा और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। बतौर वित्त मंत्री सीतारमण उनका यह लगातार 8वां बजट होगा। 2 फरवरी को रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। 3 फरवरी से 6 फरवरी तक राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा होगी। 6 फरवरी को ही प्रधानमंत्री राज्यसभा में जवाब दे सकते हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल में CRPF जवान ने पत्नी की हत्या करके सुसाइड कर लिया। आरोपी मृतक का नाम 35 वर्षीय कांस्टेबी रविकांत वर्मा है। उसकी पत्नी का नाम रेणु था। घटनाक्रम के बाद मृतकों के दोनों बच्चे सदमे में हैं। वारदात सर्विस राइफल से अंजाम दी गई। घरेलू विवाद के चलते हत्या सुसाइड की गई है, लेकिन पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को राइफल, 8 कारतूस और 11 जिंदा राउंड मिले हैं।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in