Edited By Varsha Sikri
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमप्रसंग के शक में एक पिता पर अपनी ही 15 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. (Photo: AI)
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमप्रसंग के शक में एक पिता पर अपनी ही 15 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. आरोप है कि वारदात के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए बेटी के शव का आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए छत से गिरकर मौत होने की कहानी गढ़ी. पुलिस ने आरोपी पिता समेत परिवार के सदस्यों और गांव के कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी पिता और परिवार के कुछ सदस्य फरार बताए जा रहे हैं.
यह घटना मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के नादऊ गांव की है. जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर 2026 को 15 वर्षीय पलक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. शुरुआत में उसके पिता भुवनेश उर्फ सीटू ने दावा किया था कि पलक छत से गिरकर घायल हो गई है. हालांकि, बाद में पुलिस को मिली जानकारी में प्रेमप्रसंग के शक में गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप सामने आया. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी पिता घायल पलक को इलाज के लिए सैफई ले जाने की बात कहकर निकला था. रास्ते में उसने फोन पर किसी से बातचीत करते हुए गोली लगने की बात कही थी. लेकिन जब उसे पता चला कि गोली लगने के मामले में पुलिस को सूचना देनी होगी, तो उसने कथित तौर पर गाड़ी वापस गांव की ओर मुड़वा ली.
आरोप है कि पलक की मौत हो जाने के बाद आरोपी पिता उसे सीधे श्मशान घाट ले गया और कुछ लोगों की मदद से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया, ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें. मामले में हत्या की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता भुवनेश उर्फ सीटू, परिवार के सदस्यों और गांव के कुछ अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कर रही है. आरोपी पिता और परिवार के कुछ सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301