Varanasi News: दुकान दिलाने के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी, अब हत्या कराने की धमकी – Hindustan

Varanasi News:

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लक्सा थानाक्षेत्र में किराये पर दुकान दिलाने के एवज में पगड़ी के नाम पर एक व्यापारी से 38 लाख 70 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर लक्सा पुलिस ने धोखाधड़ी और शूटरों के जरिए हत्या कराने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। जद्दूमंडी के प्रकाश कुमार यादव को व्यवसाय के लिए दुकान की तलाश थी। अगस्त 2024 में उनके पूर्व परिचित चेतगंज सेनपुरा के शिवेन्दर उर्फ सोनू सिंह ने सूरजकुंड धोबियाना कटरे में अपनी दो दुकानें पगड़ी पर देने की बात कही। ​आरोप है कि शिवेन्दर ने सितंबर 2024 में दुकानों की तस्वीरें व्हाट्सऐप पर भेजीं। दोनों दुकानों के लिए कुल 78 लाख रुपये पगड़ी और 3-3 हजार रुपये प्रति माह किराया तय हुआ। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नवंबर 2024 से अक्तूबर 2025 के बीच दो परिचितों-शंकर लाल रस्तोगी और संदीप यादव के सामने किस्तों में कुल 38 लाख 70 हजार रुपये शिवेन्दर को एडवांस दिए। आरोप है कि एडवांस लेने के बाद आरोपी अनुबंध करने में टालमटोल करता रहा और मार्च 2026 तक का समय मांगा। समय बीतने के बाद 15 अप्रैल 2026 की शाम प्रकाश यादव को मीरबाग इलाके में शिवेन्दर मिल गया। प्रकाश ने बाकी पैसे लेकर अनुबंध करने को कहा, तो आरोपी भड़क गया। गाली-गलौज करते हुए धमकी दी, रुपये देने से इनकार कर दिया। चेतावनी दी कि दोबारा पैसों की चर्चा या शिकायत की, तो इसी रकम में से 5 लाख रुपये शूटरों को देकर हत्या करवा देगा।

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News