Bijnor News: सपा-कांग्रेस दोनों भाजपा की बी टीम: आकाश आनंद – Hindustan

Bijnor News: अफजलगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शनिवार को आयोजित जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने संबोधित करते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। साथ ही बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल को बसपा प्रत्याशी घोषित किया। आकाश आनंद ने अपने भाषण के दौरान चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। अफजलगढ़ में धामपुर रोड स्थित अब्दुल रज्जाक के बाग में शनिवार को आयोजित जनसभा में बसपा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कांशीराम तथा समाज के अन्य महापुरुषों को नमन करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि चार बार मुख्यमंत्री बनकर बहन मायावती बहुजन समाज की प्रेरणा स्रोत बनीं। कहा कि प्रदेश में 25 हजार सरकारी स्कूल बंद हो गए और डेढ़ लाख शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस और सपा को भाजपा की बी-टीम करार दिया।

बढ़ापुर से तान्या नागपाल को बनाया प्रत्याशी

{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें  |  कॉइन जीतें  |  ज्यादा फ़ायदे पाएं

उन्होंने तान्या नागपाल को पार्टी सदस्य बनाते हुए बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में तान्या को भारी मतों से विजयी बनाते हुए बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाएं। अपने 61 मिनट के भाषण में वह कांग्रेस-सपा पर बरसे और बसपा की उपलब्धियां गिनाईं।

गन्ने के साथ लोकल मुद्दों पर रहा फोकस

आकाश आनंद ने कहा कि बहन जी के शासन में न कोई दंगा हुआ न पेपर लीक हुआ, कानून-व्यवस्था भी मजबूत थी। कहा कि बिजनौर जिला गन्ना, चीनी और गुड़ उत्पादन में राज्यभर में सबसे आगे है, लेकिन लोगों के जीवन में मिठास घोलने वाले गन्ना किसानों के जीवन में सरकार ने जहर घोल दिया है। किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल के दौरान खो, रामगंगा तथा मालन नदी में बाढ़ की स्थिति में खेतों के साथ लोगों के घर भी डूब जाते हैं। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

एक सांपनाथ तो एक नागनाथ

कांग्रेस और सपा पर भाजपा की नीतियों पर चलने का हवाला देते हुए आकाश आनंद ने कहा कि एक सांपनाथ है, तो दूसरी नागनाथ। कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को हमेशा वोट बैंक बनाकर रखा, लेकिन कभी सत्ता में हिस्सेदारी नहीं दी। बसपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसपा सरकार ने पट्टे आवंटित कर भूमिहीन लोगों को आत्मनिर्भर बनाया। अम्बेडकर गांवों तथा कॉलोनियों का समुचित विकास किया गया। 90 हजार शिक्षकों तथा एक लाख सफाईकर्मियों सहित लाखों पुलिसकर्मियों को नौकरी दी गई थी। इसके अलावा गन्ना मूल्य दोगुना किया गया तथा सर्वसमाज को सम्मान से जीने का हक दिया गया।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 2027 में बहन जी को पांचवीं बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। मुरादाबाद के रतूपुरा निवासी रामू-विधायक प्रकरण पर चर्चा करते हुए रामू कश्यप के उत्पीड़न का आरोप लगाया तथा उसको न्याय दिए जाने की मांग की। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम सिख-ईसाई आपस में हैं भाई-भाई मिशन को आगे बढ़ाने का वादा किया। मुजफ्फरनगर हिंसा का जिक्र कर तत्कालीन सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव को घेरा, जाट समाज को साधा

आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा और सपा नेता की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र को लेकर की गई टिप्पणी को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि सपा को चौधरी चरण सिंह के परिवार और जाट समाज से माफी मांगनी चाहिए। चौधरी चरण सिंह के सहयोग से ही मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बने थे, ऐसे में उनका सम्मान नहीं करने वाले नेता दूसरे समाज का सम्मान कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व आज भी पीडीए के मतलब को लेकर स्पष्ट नहीं है। कभी पीडीए में पी को लेकर असमंजस था तो अब इसका पूरा अर्थ ही बदल दिया गया है।

ये रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बसपा प्रभारी बाबू मुनकाद अली तथा गिरीश चंद (पूर्व सांसद) जिलाध्यक्ष दलीप कुमार सुरेंद्र सिंह, अम्बरीश चौहान, जय कुंवर नागपाल, महेश्वर सिंह, डा. तेजवंत सिंह, विजय सिंह, जाफर मलिक, अरुण कुमार, तान्या नागपाल, धनीराम, कविराज, नाजिम अल्वी, शमीम मलिक, जितेंद्र सागर, अखिलेश हितैषी, अंश बंसल, शेख मो. जैद, मदन राणा, ज्ञानचंद्र प्रजापति, तथा प्रमोद सूर्य सैनी ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News