दिल्ली से पटना तक दिखी छठ की छटा, घाटों पर आस्था में डूबे नजर आए श्रद्धालु; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
संध्या अर्घ्य के मौके पर दिल्ली से लेकर पटना तक सभी श्रद्धालु आस्था में डूबे नजर आए. (Photo: PTI)
छठ महापर्व पूरे देश में बड़ी ही श्रद्धा और प्रेमभाव से मनाया जा रहा है. तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के मौके पर दिल्ली से लेकर पटना तक सभी श्रद्धालु आस्था में डूबे नजर आए. खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखने वाली व्रती महिलाओं ने शाम के वक्त डूबते सू्र्य का पहला अर्घ्य दिया. पीएम मोदी ने भी सभी देशवासियों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने X पर लिखा, ”प्रकृति-पूजन को समर्पित ये पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव, समरसता को और ज्यादा प्रगाढ़ करे. सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो.”
सभी देशवासियों को महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के लिए नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए, साथ ही समाज में सद्भाव एवं समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे। सूर्यदेव की कृपा से सभी का जीवन आलोकित हो। जय छठी मइया!
पटना में केंद्रीय मंत्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी कार्यालय में छठ महापर्व के तीसरे दिन ‘संध्या अर्घ्य’ अर्पित किया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को छठ की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने पूरे बिहार को सजाने-संवारने का भरपूर प्रयास किया है. इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है.केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य अर्पित किया.
#WATCH | पटना, बिहार | केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी कार्यालय में छठ महापर्व के तीसरे दिन ‘संध्या अर्घ्य’ अर्पित किया। pic.twitter.com/EHpkb2cvnu
ये भी पढ़ें: छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, सुबह साढ़े चार बजे से शुरू होंगी सेवाएं
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी सोनिया विहार घाट पर व्रती महिलाओं के साथ मिलकर सूर्य को अर्घ्य दिया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ”हमने पूरी कोशिश की हम अपने श्रद्धालुओं को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराएं. हमारा एक-एक व्यक्ति हमेशा दिल्ली की जनता की सेवा में लगा रहेगा. अपने पूर्वांचल के भाई-बहनों का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है.”
#WATCH दिल्ली: छठ महापर्व के तीसरे दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘संध्या अर्घ्य’ अर्पित किया। pic.twitter.com/rcn6bkgT43
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News