PM Modi Philippines Visit: फिलीपींस में भारतीयों का प्यार देख गदगद हुए PM मोदी! X पर किया खास पोस्ट! – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 16-11-26 23:15
PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे हैं. यहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें रामायण पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति दी गई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रस्तुति की सराहना की और भारतीय संस्कृति को विदेशों में जीवंत रखने के प्रयासों की तारीफ की.
फिलीपींस पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया. इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के इस स्नेह और सम्मान की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपने दौरे और स्वागत से जुड़ी जानकारी साझा की. प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में रामायण पर आधारित एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की गई. इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय महाकाव्य और संस्कृति की झलक दिखाई गई. पीएम मोदी ने कलाकारों के इस प्रयास की प्रशंसा की. उन्होंने भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने के लिए आयोजकों और कलाकारों की सराहना की.
ये भी पढ़ें- Breaking News: Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan को फिर मिली जान से मारने की धमकी!
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News