UPSC में AIR-2 हासिल करने वाली IAS जागृति अवस्थी मां बनीं, सोनभद्र के सरकारी अस्पताल में बेटे का जन्म; IPS पति भी रहे साथ – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली IAS अफसर जागृति अवस्थी के घर खुशियों ने दस्तक दी है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सरकारी अस्पताल के MCH विंग में बेटे को जन्म दिया है. उनके पति IPS अफसर गौरव पांडेय हैं. खास बात यह है कि इस दंपती ने प्रसव के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थान को चुना.
सोनभद्र के जिलाधिकारी (DM) चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS अधिकारी आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं.  
भोपाल में हुई पढ़ाई, MANIT से की इंजीनियरिंग
जागृति अवस्थी मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई से लेकर उच्च शिक्षा तक का सफर भोपाल में ही पूरा हुआ. उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.
इंजीनियरिंग के दौरान उन्होंने GATE परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल की. उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें BHEL समेत सात प्रतिष्ठित कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव मिले. उन्होंने BHEL में करीब दो साल तक काम भी किया. हालांकि, जागृति का सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था. इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी.
बेटी के सपने के लिए मां ने छोड़ी नौकरी
जागृति की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा. उनके पिता सुरेश चंद्र अवस्थी होम्योपैथी के प्रोफेसर हैं, जबकि मां मधुलता अवस्थी पीटी टीचर थीं.
बताया जाता है कि बेटी की तैयारी में सहयोग के लिए उनकी मां ने नौकरी छोड़ दी थी. परिवार ने जागृति की पढ़ाई और एकाग्रता को प्राथमिकता देते हुए कई वर्षों तक घर में टेलीविजन भी नहीं चलाया.
उनके भाई सुयश अवस्थी ने MBBS की पढ़ाई पूरी की है और MD की तैयारी कर रहे हैं. परिवार के सहयोग और जागृति की मेहनत ने उन्हें देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी सफलता दिलाई.
पहले प्रयास में असफलता, दूसरे प्रयास में AIR-2
UPSC की तैयारी के दौरान जागृति को पहले प्रयास में असफलता मिली थी. वर्ष 2019 में वह प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं कर सकीं. इसके बाद उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति में बदलाव किया और दोबारा परीक्षा दी.
वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना. इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल की. महिला अभ्यर्थियों में उनका स्थान पहला रहा. उनकी इस उपलब्धि ने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और देशभर के युवाओं को प्रेरित किया. जागृति उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अफसर हैं और सोनभद्र जिले में CEO हैं.
2025 में IPS गौरव पांडेय से हुई शादी
जागृति अवस्थी के पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IPS अफसर हैं. दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी. अब बेटे के जन्म के साथ परिवार में खुशियों का नया अध्याय जुड़ गया है. सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और IFS अधिकारी आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर दंपती को बधाई दी.
 
सरकारी अस्पताल में प्रसव को लेकर चर्चा
IAS-IPS अधिकारी दंपती का सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचना भी चर्चा का विषय बना है. इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और लोगों के भरोसे को लेकर चर्चा शुरू कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News