अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजी.) ने श्रीमाधोपुर की कनक गुप्ता को अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र के अनुसार, कनक गुप्ता की सांगठनिक सक्रियता और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह नियुक्ति की गई। वे प्रेम प्रकाश गुप्ता की पत्नी हैं।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल ने मनोनयन पत्र जारी किया। उन्होंने भरोसा जताया कि कनक गुप्ता राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने में भूमिका निभाएंगी।
उनके मनोनयन पर अग्रवाल समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों ने बधाई दी।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.