Written By Shariqul Hoda
यूएस मेड 'लुकास' अटैक ड्रोन को ईरान ने मार गिराया (Photo-X/@IrnaEnglish)
LUCAS Drone Shot Down By Iran: ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर अमेरिका में बने ‘LUCAS’ अटैक ड्रोन को मार गिराया है. तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच ये इस तरह की एक और बड़ी घटना है. ईरान की सेना ने बताया कि उसके एयर डिफेंस यूनिट्स ने इस मानवरहित ड्रोन का पता लगाया और उसे तबाह कर दिया. सरकारी ब्रॉडकास्टर ‘IRIB’ ने सेना के इस बयान की जानकारी दी. वहीं केशम आइलैंड के लोगों ने ‘फर्स’ न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने केशम शहर के उत्तर-पश्चिम में कई धमाकों की आवाज सुनी. द्वीप के ऊपर धुआं उठते हुए भी देखा गया. इससे पहले ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने दावा किया था कि उसने आइलैंड के दक्षिण में अमेरिका के ‘MQ-1 प्रीडेटर’ ड्रोन को नष्ट कर दिया है.
‘LUCAS’ ड्रोन की ये घटना मौजूदा टकराव के दौरान ईरान की तरफ से किए गए ऐसे कई दावों की कड़ी का हिस्सा है. तेहरान का कहना है कि उसका एयर डिफेंस नेटवर्क इस एरिया में अमेरिकी हवाई खतरों का जवाब दे रहा है. अमेरिकी सेना ने भी इन नुकसानों की पुष्टि नहीं की है. ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास केशम आइलैंड की मौजूदगी इन घटनाओं को और भी अहम बना देती है. ये संकरा समुद्री रास्ता एक अहम इंटरनेशनल शिपिंग रूट है, जो खास तौर से ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद अहम है.
ईरान के इन दावों से कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया था कि अमेरिकी और सहयोगी बलों ने IRGC की तरफ से बहरीन की ओर भेजे गए कई ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ को रोक दिया है. CENTCOM के मुताबिक, इस घटना में अमेरिकी सैन्य उपकरणों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी अमेरिकी कर्मी को चोट आई. ईरान ने दावा किया कि उसके इस ऑपरेशन का टारगेट ‘शेख ईसा एयरबेस’ पर मौजूद यूएस रडार फैसिलिटी थी. बहरीन ने भी कंफर्म किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोनों को रोक दिया था.
बहरीन की राजधानी मनामा के आसपास धमाकों की खबर मिलने के बाद अधिकारियों ने मोबाइल अलर्ट जारी किया. बाद में बहरीन के गृह मंत्रालय ने स्थिति के सामान्य होने का ऐलान किया, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपाय जारी रखे. वाशिंगटन के लिए बहरीन की रणनीतिक अहमियत बहुत ज्यादा है, क्योंकि यहां अमेरिकी नौसेना के ‘पांचवें बेड़े’ का हेडक्वार्टर है. ये फ्लीट मिडिल ईस्ट के एक बड़े हिस्से में अमेरिकी नौसैनिक अभियानों के लिए जिम्मेदार है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301