'भारत कोई इस्लामिक देश नहीं…' कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा का विरोध करने वालों को राजा भैया का जवाब – AajTak

Feedback
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की धार्मिक कथा के आयोजन का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि भारत इस्लामिक देश नहीं है, जहां किसी धार्मिक कथा पर रोक लगाई जा सके. राजा भैया ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देते हैं.
राजा भैया ने सोमवार शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिन लोगों को संविधान के इन अनुच्छेदों की जानकारी नहीं है, उन्हें इन्हें पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश नहीं है जहां धार्मिक कथा पर रोक लगाई जा सके.
राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना यह बात कही. अखिलेश यादव और सपा के कुछ सांसदों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हालिया विवादित टिप्पणी के बाद उनकी धार्मिक कथा पर रोक लगाने की मांग की थी. राजा भैया ने कहा कि वह किसी का नाम नहीं लेंगे और न ही किसी व्यक्ति पर टिप्पणी करेंगे. हालांकि, उन्होंने कहा कि जो लोग इस कथा में शामिल होंगे, उन्हें निश्चित तौर पर इसका लाभ मिलेगा. राजा भैया ने कुंडा के बेंती गांव में 17 से 20 नवंबर तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘श्री राम कथा’ का आयोजन किया है. कथा मंगलवार से शुरू हो गई है.
वार-पलटवार को किसी ने सीरियसली नहीं लिया
राजा भैया ने आजतक से बातचीत में कहा, “वार-पलटवार को किसी ने सीरियसली नहीं लिया. यह हमारा संवैधानिक अधिकार है. जिन्होंने इस कथा में सहयोग किया है, उनका अभिनंदन, फिर चाहे वो सफाईकर्मी हो या कोई.” सपा के आरोपों पर उन्होंने कहा, ‘आरोप की हमें कभी परवाह रही नहीं, और आरोप हम पर हमेशा से लगते रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि उनका ध्यान इस बात पर रहा कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो.
पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों पर भी बोले राजा भैया
पाकिस्तान से आने वाले हिंदू शरणार्थियों के मुद्दे पर राजा भैया ने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदू आबादी पहले करीब 23 प्रतिशत थी, जो घटकर लगभग एक प्रतिशत रह गई है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाले हिंदू शरणार्थी नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के तहत भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘राजा भैया का दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा’, कुंडा में रामकथा मंच से बोले बृजभूषण शरण सिंह, धीरेंद्र शास्त्री भी मुस्कुरा उठे
कथा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
धार्मिक कथा के आयोजन को देखते हुए बेंती गांव में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है. अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम बृजनंदन राय ने कहा कि कुंडा तहसील के बेंती गांव में कार्यक्रम के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं, प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने राजा भैया को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कथा के लिए बुलाने से बचने की सलाह दी थी. उन्होंने शास्त्री को विवादित धार्मिक उपदेशक बताया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News