Written By Pankaj Joshi
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट में बड़ा कारनामा (Photo: ANI)
Jasprit Bumrah: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया. न्यूजीलैंड को शुरुआत में ही बड़े झटके लग गए थे. इसका पूरा श्रेय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जाता है. उन्होंने बहुत जल्दी तीन विकेट चटकाए. खैर बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वो टीम इंडिया के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.
बुमराह ने अपने पहले ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम को पवेलियन भेजा. वो शून्य के स्कोर पर आउट हुए. वो अब भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को पीछे कर दिया है. बुमराह 53 मैचों में 237 विकेट ले चुके हैं. श्रीनाथ ने अपने करियर में 236 विकेट लिए थे. उन्होंने 67 मुकाबले खेले थे. भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है. उन्होंने 619 विकेट लिए हैं. उन्होंने 132 मैचों में ये कारनामा किया था. वहीं 537 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर आर अश्विन हैं. तेज गेंदबाजों की बात करें तो सबसे ऊपर कपिल देव हैं. उन्होंने 131 मैचों में 434 विकेट लिए हैं. वो ऑलओवर सूची में तीसरे नंबर पर हैं.
🚨 JASPRIT BUMRAH INTO TOP 10 WICKET TAKERS LIST OF INDIAN TEST HISTORY 🐐
– Bumrah overtook Srinath and he is currently 10th in the list with 237 wickets.
The Greatest Indian bowler ever. pic.twitter.com/x27JWA37L6
ये भी पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, फैसले पर मचा बवाल, वीडियो वायरल
जसप्रीत बुमराह ने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी की है. वो आते ही छा गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज का वो हिस्सा नहीं थे. टेस्ट की वजह से उन्हें आराम दिया गया था. बुमराह ने टॉम लैथम को बेहतरीन इनस्विंगर गेंद पर बोल्ड कर सभी को हैरान कर दिया. लैथम को समझ ही नहीं आया कि बॉल कहां गई. थोड़ी देर तो वो विकेट को देखते ही रह गए. बुमराह ने लगातार बढ़िया गेंदबाजी की. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बुमराह ने डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडल का भी विकेट लिया. मिशेल 1 और ब्लंडल 5 रन के स्कोर पर आउट हुए. ये दोनों बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. बुमराह अगर ऐसी ही गेंदबाजी करते रहे तो वो आगे जाकर बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुमराह की अहम भूमिका होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ, 1st Test: जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड पस्त, पवेलियन में आधी टीम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301