UP News LIVE: सीएम योगी की मां का उत्तराखंड में निधन, कल हो सकता है अंतिम संस्कार – Hindustan

सीएम योगी आदित्यनाथ की अपनी माता के साथ फाइल फोटो
UP News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर मंडल के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे। इस कार्यक्रम में गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। डीएम दीपक मीणा के अनुसार, वर्ष 2021-22 में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक जिले के 141085 विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन से लाभान्वित किया जा चुका है।
सीएम योगी ने टैबलेट वितरण कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम योगी ने बताया कि भाजपा की सरकार आने पर युवाओं को किस तरह नौकरियां दी गई हैं। सीएम योगी ने बताया कि कब-कब नियुक्ती पत्र बांटे गए हैं।

UP News LIVE: सीएम योगी की मां का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
UP News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का निधन हो गया है। सीएम योगी की मां लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में हो सकता है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं।
UP News LIVE: आरआरसी सेंटर बदहाल, टीनशेड गायब; लाखों खर्च बेअसर
UP News LIVE: मुंशीगंज में शाहगढ़ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालामा और चन्दौकी गांवों में कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए आरआरसी सेंटर बदहाली की मार झेल रहे हैं। चन्दौकी में दो वर्ष पूर्व और जालामा में तीन वर्ष पूर्व बने सेंटरों की हालत खराब है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने से सरकारी धन के उपयोग पर सवाल उठ रहे हैं।
UP News LIVE: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
UP News LIVE: श्रावस्ती में मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसे परिजन घायल अवस्था में निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जहा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बृजेश कुमार कश्यप (22) पुत्र लालमन मुंबई में रहकर एक प्लाई कंपनी में काम करते थे जहां से वह बुधवार को अपने तुलसीपुर घूमने आया था, बृहस्पतिवार देर शाम को वह मोटरसाइकिल से तुलसीपुर बाजार में ही किसी कार्य के लिए गया हुआ था जहां से बहराइच की तरफ से वापस घर जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही अज्ञात वाहन ने बृजेश कुमार कश्यप को जोरदार टक्कर मार दी और अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।
UP News LIVE: हादसे में बाइक सवार स्पेयर पार्ट्स दुकानदार की मौत
UP News LIVE: अम्बेडकरनगर में ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में स्पेयर पार्ट्स के दुकानदार की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि ओवरब्रिज के पास मेहरोत्रा पेट्रोल पंप के सामने कार सवार एक व्यक्ति ने पता पूछने के लिए कार का दरवाजा खोला। इस बीच उधर से गुजर रहे नगर के शहजादपुर निवासी स्पेयर पार्ट्स दुकानदार अकील की बाइक कार के गेट में फंसकर गिर पड़ा। हालत गंभीर होने पर खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
UP News LIVE: घायल सारस की टूटी टांग, एक पैर पर जिंदगी से जूझ रहा राज्य पक्षी
UP News LIVE: तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरे शंकरपुर में तालाब के किनारे उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस घायल अवस्था में मिला है। उसके एक पैर में गंभीर चोट होने के कारण वह दूसरे पैर के सहारे किसी तरह चल रहा है। उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन दर्द के चलते कुछ दूर जाकर बैठ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार सारस कई दिनों से इसी हालत में तालाब के आसपास देखा जा रहा है।
UP News LIVE: असलहा सटाकर इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी का अपहरण, पांच पर केस
UP News LIVE: बस्ती शहर के प्रमुख इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी राजीव पाण्डेय का असलहे के दम पर अपहरण कर लिया गया। यह अपहरण कचेहरी के पकौड़ी चौराहे से हुआ। अपहृत व्यापारी को असलहे की बट से काफी पिटाई गई, उनकी हालत गंभीर है। अपहृत व्यापारी करीब चार घंटे तक बदमाशों के चंगुल में रहे। वह चलती कार से उस समय कूद गए जब बदमाश उनको जलाने की नीयत से गाड़ी से उतर गए थे और गाड़ी में केवल चालक सवार था।
सूचना पर एसपी, सीओ, कोतवाली व अन्य थानों की पुलिस पहुंची। कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित पांच बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, स्वाट, सर्विलांस, कोतवाली व अन्य टीमों को लगाया गया है।
UP News LIVE: गोरखपुर में टैबलेट वितरण कार्यक्रम शुरू
UP News LIVE: गोरखपुर के चंपादेवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया है। मंच से कुछ विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों टैबलेट मिलेगा। 50 हजार विद्यार्थी बुलाए गए हैं। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चंपा देवी पार्क में वितरण समारोह हो रहा है। गोरखपुर के 35 हजार, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5-5 हजार युवा बुलाए गए हैं। गोरखपुर मंडल में अब तक 1.41 लाख से अधिक छात्रों को योजना का लाभ मिल चुका है।
UP News LIVE: नाम बदलकर किशोरी को दूसरी बार भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
UP News LIVE: बलरामपुर में गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में नाम बदलकर नाबालिग किशोरी को दूसरी बार बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों काआरोप है कि बस्ती जिले का युवक विजय वर्मा खुद को मो. एनामुल बताकर भी अपनी पहचान छिपाता रहा। इतना ही नहीं, उसने दोनों नामों से आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह के आदेश के बाद गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
UP News LIVE: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
UP News LIVE: गोंडा में पूरे डाल ग्राम पंचायत के कल्हैयन पुरवा निवासी एक युवक की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों गुरुवार रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मलियन पुरवा गांव के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक मिश्रा और उनके साथ मौजूद टिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने विवेक मिश्रा को मृत घोषित कर दिया।
UP News LIVE: ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, युवक की मौके पर मौत
UP News LIVE: चांदा में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनावा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवक को रौंद दिया। साथ ही ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए।
UP News LIVE: कार व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत
UP News LIVE: रायबरेली में बछरावां कस्बे में ओवर ब्रिज के ऊपर बीती रात लगभग 11:30 बजे के करीब एक पिकअप व कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप चालक को गंभीर चोटें आ गई। दोनों वाहनों के ओवर ब्रिज पर फंसे होने से लगभग 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को अलग-अलग करके हटाया तब यातायात सामान्य हुआ।
UP News LIVE: यूपी पुलिस बनेगी और हाईटेक, तीन संस्थानों के साथ करार
UP News LIVE: यूपी पुलिस को और भी ज्यादा हाईटेक बनाने के लिए तीन संस्थानों के साथ करार किया गया है। आईआईटी कानपुर, डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और प्रोटियन जैसी संस्थानें अब साइबर सुरक्षा और AI में यूपी पुलिस को और मजबूती देगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी ने किया जनता दर्शन
UP News LIVE: गोरखनाथ मंदिर परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान सीएम योगी आम जनता से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम योगी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं का हल खोजने में मदद का आश्वासन दिया।
UP News LIVE: दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया कुख्यात इनामी नसीम दुरानी
UP News LIVE: ​बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में शुक्रवार तड़के नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुरानी मारा गया। अंडरवर्ल्ड ‘डी-कंपनी’ से जुड़ा यह बदमाश दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित था और ठिकाना बदलकर भागने की फिराक में था। उस पर गाजियाबाद से 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
UP News LIVE: अखिलेश के रोड शो में नाबालिग की मौत पर ऐक्शन शुरू
UP News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के गोरखपुर में हुए रोड शो में एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई थी। जेसीबी की चपेट में मौते होने के मामले में ऐक्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी ने भी परिवार को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होने का आश्वासन दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर, चार जिलों के स्टूडेंट्स को बांटेंगे टैबलेट
UP News LIVE: सीएम योगी दो दिन के लिए गोरखपुर दौरे पर हैं। आज दौरे का दूसरा दिन है। आज सीएम योगी गोरखपुर मंडल के चार जिलों के स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटेंगे। आज 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Location : लखनऊ
First Published : November 20, 2026, 07:36 IST
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News