'तिहाड़ में कोई शिकायत नहीं की', अमेरिकी नागरिक मैथ्यू के जेल में प्रताड़ना के दावे को NIA प्रमुख ने किया खारिज – Jagran

NIA प्रमुख राकेश अग्रवाल ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक के तिहाड़ जेल में प्रताड़ना के आरोपों को खारिज किया है। अग्रवाल ने कहा कि वैनडाइक ने न्यायिक हिरासत के दौरान कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक (File Photo)
NIA प्रमुख ने मैथ्यू वैनडाइक के प्रताड़ना के आरोप खारिज किए।
वैनडाइक ने तिहाड़ में कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
म्यांमार विद्रोहियों को प्रशिक्षण देने का आरोप वैनडाइक पर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रमुख राकेश अग्रवाल ने अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक की तरफ से हिरासत में प्रताड़ना लगाए जाने के आरोपों को खारिज कर दिया है। मैथ्यू कहा कि न्यायिक हिरासत के दौरान तिहाड़ जेल में रहने को लेकर वैनडाइक ने कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
NIA प्रमुख राकेश अग्रवाल के मुताबिक, वैनडाइक पर म्यांमार में विद्रोहियों को ट्रेनिंग देने के लिए भारत को ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप है। मैथ्यू बताया कि हिरासत के दौरान वैनडाइक छह से सात बार दिल्ली की अदालत में पेश हुए थे।
अग्रवाल ने कहा कि तिहाड़ में न्यायिक हिरासत के दौरान मैथ्यू जेल में रहने को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं की।” मैथ्यू यह भी बताया कि जमानत मिलने के बाद वैनडाइक भारत से चले गए थे और इसके बाद वे एक बार फिर देश आए थे।
NIA प्रमुख ने यह भी कहा कि यदि म्यांमार में वैनडाइक द्वारा प्रशिक्षित किसी भी विद्रोही की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में होती है, तो उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम UAPA के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि अगस्त में, यानी आरोपपत्र दाखिल होने से करीब दो हफ्ते पहले दिए गए एक हाथ से लिखे हलफनामे में वैनडाइक ने आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में लगभग छह महीने के प्रवास के दौरान उन पर बार-बार हमला किया गया।
उनका दावा था कि उनके सीने में घूंसा मारा गया और जब उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी, तब करीब 24 घंटे तक इलाज नहीं दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हलफनामा अमेरिकी दूतावास को भेजा गया था।
दूसरी ओर ये आरोप सोमवार को एक बार फिर चर्चा में आ गए, जब वैनडाइक ने यह हलफनामा एक्स पर पोस्ट किया। मैथ्यू लिखा कि भारत में मुझे और कई यूक्रेनियों को छह महीने से अधिक समय तक जेल में डाल दिया गया।
यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का हिस्सा था। मैथ्यू ने आगे लिखा कि मैं अगले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए इस कहानी से जुड़ी चौंकाने वाली बातें सामने लाऊंगा।
हलफनामे में वैनडाइक ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों से आग्रह किया था कि वे भारतीय अधिकारियों को यह स्पष्ट कर दें कि यदि वे NIA द्वारा तैयार किए जा रहे आरोपपत्र की सामग्री से नाराज हुए, तो वे कथित हिरासत में प्रताड़ना का ब्योरा लेकर मीडिया और अदालतों का रुख करेंगे।
इतना ही नहीं मैथ्यू अपने परिवार को भी एक संदेश भेजा था, जिसमें तिहाड़ के भीतर हमलों के सिलसिले का जिक्र किया और आरोप लगाया कि उसके सीने और बांहों पर पुलिस के डंडे से मारा गया। हालांकि, इस मामले में संपर्क किए जाने पर तिहाड़ प्रशासन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News