10 चौके-5 छक्के… कुमार कुशाग्र ने नेपाल के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 42 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद ठोका तूफानी शतक – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ खेली 117 रनों की शानदार शतकीय पारी (PIC credit -X/BCCI)
IND A vs NEP, Kumar Kushagra Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. नेपाल के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले लीग मुकाबले में उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को संकट से बाहर निकाला. एक समय भारत ने महज 42 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कुशाग्र ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक भी लगाए. राइजिंग एशिया कप 2026 में यह कुमार कुशाग्र का पहला शतक रहा.
नेपाल के खिलाफ कुमार कुशाग्र ने बेहद सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने शुरुआत में विकेट बचाने पर ध्यान दिया और फिर क्रीज पर जमने के बाद तेजी से रन बनाने शुरू किए. जब वह 93 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. कुशाग्र ने इस मुकाबले में 102 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन की बेहतरीन पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 छक्के और 10 चौके निकले. उनका स्ट्राइक रेट 114.71 का रहा. उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
HUNDRED UP. SIX TO SEAL IT. WHAT A MOMENT! 🤩

Kumar Kushagra went big to bring up a magnificent century ✨

Watch India A vs Nepal in the #DPWorldAsiaCupRisingStars Mens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/PyhirPo92C
💯 up with a 6️⃣

A sensational HUNDRED from Kumar Kushagra 🫡

His 3️⃣rd in List A cricket

Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/1nY2IgybSj
🔴PRABHAS-STYLE CELEBRATION BY KUMAR KUSHAGRA 🤯

– Kumar Kushagra celebrated his century with a sword-style celebration inspired by Prabhas’ movie Salaar. 🔥 pic.twitter.com/iw4Eauxbin
कुमार कुशाग्र ने कप्तान तिलक वर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 191 गेंदों में 206 रनों की शानदार साझेदारी हुई. तिलक ने भी इस मुकाबले में शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया. कुशाग्र जब आउट हुए, उस समय भारतीय टीम का स्कोर 248 रन पर 4 विकेट था. नेपाल के गेंदबाज ललित राजबंशी ने उन्हें क्लीन बोल्ड करके इस शानदार पारी का अंत किया.
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी. नेपाल के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही भारतीय टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेज दिया था. अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 26 रन ही बना सके. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष बडोनी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह भारत ने महज 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच में भारत की वापसी करा दी. दोनों की शतकीय पारियों ने नेपाल के गेंदबाजों की शुरुआती मेहनत पर पानी फेर दिया.
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा ने नेपाल के खिलाफ ठोका शानदार शतक, कप्तानी पारी खेलकर इंडिया ए को संकट से निकाला

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News