Written By Varsha Sikri
पीएम मोदी शुक्रवार को पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच कार्यक्रम में शामिल हुए. (Photo: PTI)
पीएम मोदी शुक्रवार को पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका आयोजन दिल्ली के पुराने इलाके में हुआ. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग अलग-अलग देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा और 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी ने सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए नयी संभावनाएं पैदा की हैं.
पीएम मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में पहले शंघाई सहयोग संगठन सभ्यतागत संवाद मंच का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों में हजारों साल की अमूल्य विरासत संरक्षित है और प्रौद्योगिकी की मदद से इस विरासत को नयी पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ”मुझे पूरा भरोसा है कि इस मंच से नये विचार सामने आएंगे, सांस्कृतिक सहयोग के नये अवसर पैदा होंगे और हमारे साझा सभ्यतागत अनुभव दुनिया को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाएंगे.”
पीएम मोदी ने कहा कि साम्राज्यों ने बेशक दुनिया के नक्शे बदले हैं, लेकिन सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध किया है. उन्होंने कहा, ”इसलिए SCO सभ्यतागत शिखर सम्मेलन केवल एक औपचारिक मंच नहीं है, बल्कि ये दुनिया को दिशा देने वाला मंच बन सकता है.” PM मोदी ने कहा कि 21वीं सदी की प्रौद्योगिकी ने दुनिया में सांस्कृतिक जुड़ाव के लिए नयी संभावनाएं पैदा की हैं. उन्होंने कहा, ”जिन देशों तक पहुंचने के लिए कभी हमारे पूर्वजों को महीनों सफर करना पड़ता था, उन्हीं देशों के लोग अब कुछ ही सेकंड में एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. डिजिटल मंच ने ज्ञान बांटने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है.”
(PTI के इनपुट्स के साथ)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301