Badaun News: रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत – Hindustan

Badaun News: रिश्तेदारों के कर्ज के दबाव और फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी उसे लेकर इलाज के लिए पहुंची, लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के पृथ्वी नगला गांव का है। यहां की रहने वाली महावती पुत्री सतपाल की शादी करीब दो साल पहले एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के गोला कुआं गांव निवासी नीतेश 28 वर्ष पुत्र सत्यवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कलह होने लगी।

इसके चलते नीतेश अपनी पत्नी महावती के साथ बदायूं के कस्बा कादरचौक में रहने लगा। यहां वह खाद की दुकान पर नौकरी करता था और पत्नी के साथ किराये के कमरे में रह रहा था। इसी दौरान नीतेश पर कुछ रिश्तेदारों का कर्ज हो गया था।आरोप है कि रिश्तेदार कर्ज की रकम लौटाने के लिए नीतेश पर लगातार दबाव बना रहे थे। घटना वाले दिन रिश्तेदारों ने फोन कर उससे रुपये मांगे और गाली-गलौज की। इसके बाद नीतेश ने अपनी मां को फोन किया। मां से भी उसकी फोन पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी तनाव में उसने शाम के समय विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसका इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन कादरचौक पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News