Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885
Email:info.janpadnewslive@gmail.com
Janpad Mirror
Follow Us
सफलता की राह में उन्हें कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम लोढ़ी निवासी सचिदानंद पाल ने रेलवे में सरकारी नौकरी हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण बाइक मैकेनिक के बेटे की इस उपलब्धि पर लोग बधाईयां दे रहे हैं ।
सचिदानंद पाल, पुत्र अरविंद कुमार, का चयन रेलवे भर्ती बोर्ड, मालदा द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 05/2024 के तहत एनटीपीसी स्नातक श्रेणी में मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक पद पर हुआ है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी अंतिम प्रथम भाग पैनल में उनका नाम शामिल किया गया है।
सचिदानंद ने वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी हासिल करने के लक्ष्य के साथ तैयारी शुरू कर दी। सीमित आर्थिक संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच उन्होंने निरंतर मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए।
सफलता की राह में उन्हें कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपने आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार रेलवे में चयनित होकर अपने सपने को साकार कर लिया।
सचिदानंद की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने दादा देव नाथ प्रसाद, जिन्हें दूध नाथ मिस्त्री के नाम से भी जाना जाता है, की इच्छाओं को पूरा कर परिवार को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि पर चाचा मुकेश पाल, छोटू पाल और नंदन पाल सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
सम्बंधित खबर
ये भी पढ़ें