Share Market LIVE: बजट वाले दिन आज इन 5 शेयरों पर रखें नजर, सामने आई हैं बड़ी खबरें – News24 Hindi

—विज्ञापन—
LIVE Stock Market Today Update : आम बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी आखिरी घंटे में अच्छी रफ्तार पकड़ने में कामयाब रहे। आज बजट वाले दिन शनिवार को भी मार्केट खुला है और कुछ ऐसे शेयरों में उछाल की संभावना है जिनकी कंपनियों ने कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी बड़ी खबरें साझा की हैं।
इस हेल्थकेयर कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजे जारी किए थे। दिसंबर तिमाही में एस्टर डीएम हेल्थकेयर के PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 103% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज हुई है और यह 413 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, कंपनी की आय 11% बढ़कर 1,050 करोड़ रुपये रही है। कंपनी के शेयर कल उछाल के साथ 491.50 रुपये पर बंद हुए थे।
इस कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 109.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें 32.4 फीसदी का उछाल आया है। इसी तरह, कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 2,450 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। कल कंपनी के शेयर करीब साढ़े तीन प्रतिशत की उछाल के साथ 740 रुपये पर बंद हुए थे।
दिसंबर तिमाही में इस बैंक का मुनाफा 13 प्रतिशत चढ़कर 286 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 14 प्रतिशत बढ़कर 587.7 करोड़ रुपये हो गई है। 31 जनवरी को बैंक के शेयर तेजी के साथ 174 रुपये पर बंद हुए थे।
इस हाउसिंग फाइनेंस कंपनी का दिसंबर तिमाही में मुनाफा बढ़कर 1,432 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) घटकर 1,997.1 करोड़ रुपये पर आ गई है। कल LIC हाउसिंग फाइनेंस के शेयर करीब तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 600 रुपये पर बंद हुए थे।
कल इस कंपनी के शेयरों में शानदार 9.05% की तेजी आई और यह 2,396 रुपये पर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी की सब्सिडियरी वारी क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस को ग्रीन हाइड्रोजन के लिए प्रोडक्शन फैसिलिटी स्थापित करने के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से नोटिफिकेशन ऑफ अवॉर्ड मिला गया है। इस खबर के चलते आज भी कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।
 
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News