AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान के बिगड़े बोल, दुल्हन की तुलना तवायफ से की, BJP ने जताया कड़ा विरोध – News24 Hindi

Written By Amitabh Ojha
AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान (Photo-News 24)
Akhtarul Iman On Muslim Marriage: मुस्लिम समाज में शादी की रस्मों और महिलाओं के पहनावे को लेकर AIMIM बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का बयान विवादों में आ गया है. एक जलसे में उन्होंने दुल्हन की मुंह दिखाई, वलीमा में उपहार लेने और शादी में दिखावे की परंपराओं पर सवाल उठाए. यहां तक कि दुल्हन को सजाकर बैठाने की तुलना तवायफों से कर दी. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ और आपत्तिजनक बातें कही गई हैं..
अख्तरुल ईमान ने शादी में फिजूलखर्ची, वलीमा में तोहफे का हिसाब रखने और महिलाओं के पहनावे को लेकर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि समाज में टोपी पहनने वालों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर और सीने से दुपट्टा सरक गया. साथ ही शरीयत, समान नागरिक संहिता और मुस्लिम समाज की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने बारात की दावत खाने का भी विरोध जताते हुए कहा कि ये अमल ठीक नहीं है.
अख्तरुल ईमान के बयान पर बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कड़ा ऐतराज जताया है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं आज खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विमानन और फिल्म जगत में अपनी पहचान बना रही हैं. यह भारतीय संविधान से मिले अधिकारों और स्वतंत्रता का परिणाम है.
दानिश इकबाल ने कहा कि महिलाओं के पहनावे, शादी की रस्मों और जीवन जीने के तरीके तय करने का अधिकार किसी मौलाना या विधायक को नहीं है. संविधान प्रत्येक महिला को अपनी पसंद से जीवन जीने, शिक्षा हासिल करने, पेशा चुनने और निर्णय लेने की स्वतंत्रता देता है.
शरीयत के नाम पर महिलाओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश निंदनीय है. भारत में संविधान सर्वोपरि है और महिलाओं के अधिकार किसी व्यक्ति की सोच से नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों से तय होंगे. अख्तरुल ईमान का यह बयान अब राजनीतिक विवाद का रूप लेता दिख रहा है. सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर बहस तेज है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News