Edited By Shahzad Khan
panchayat 5
Panchayat Season 5 Trailer: प्राइम वीडियो पर एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा की राजनीति देखने को मिलने वाली है. इस बार दर्शकों को नए प्रधान की कहानी देखने को मिलने वाली है. इस बार फुलेरा की किस्मत ‘बनराकस’ (Banrakas) बदलने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स नए सीजन के लिए प्राइम वीडियो पर वोटिंग कराई थी, जिसके बाद उन्होंने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान किया है. दरअसल, बीते दिन यानी रविवार को सीरीज के मेकर्स ने प्राइम वीडियो पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फुलेगा गांव की तकदीर बदलती हुई नजर रही है.
आपको बता दें कि सीरीज के इस नए प्रोमो वीडियो में नए प्रधान पति बने बनराकस को दिखाया गया है. इतना ही नहीं उन्होंने फैंस को एक खुशखबरी दी है कि पंचायत 5 सीरीज का ट्रेलर सोमवार 23 नवंबर को जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: सस्पेंस से भरपूर है 9 एपिसोड की ये ‘तांडव’ सीरीज, क्लाइमैक्स देखकर उड़ जाएंगे होश
वेब सीरीज ‘पंचायत 5’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं सीरीज के मेकर्स ने बीते दिन 22 नवंबर को प्राइम वीडियो पर एक नया प्रोमो शेयर किया है और जानकारी दी है कि सीरीज का ट्रेलर आज यानी 23 नवंबर को जारी किया जाएगा.
‘पंचायत’ सीरीज का 5वां सीजन दर्शकों के लिए काफी बेहतर होने वाला है. इस बार फुलेरा की पूरी जिम्मेदारी सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार और नए प्रधान बनी क्रांति देवी के पति बनराकस यानी दुर्गेश कुमार को सौंप दी गई है. नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि नए प्रधान बनने के बाद बनराकस फुलेरा गांव में जमकर विकास कर रहे हैं. लेकिन यह एक सिर्फ प्रोमो है. असल में वो कितना फुलेरा का विकास करने वाले हैं, यह आपको सीरीज में देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचेगा ‘दृश्यम 3’ का धमाल, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
पंचायत सीजन 5 का आज ट्रेलर जारी कर दिया गया है. ट्रेलर का आगाज फुलेरा गांव के पुराने प्रधान पति बृजभूषण सिंह के एक डायलॉग से शुरू होता है, जिसमें वो कहते हुए नजर आते हैं कि प्रह्लाद… मन अंदर से पूरी तरह टूट गया है, इस पर प्रह्लाद चाचा बोलते हुए नजर आते हैं निराश मत होइए प्रधान जी. यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को लुभाने वाली है. इतना ही नहीं ट्रेलर में देखने को मिलता है कि बनराकस को रिंकी और सचिव जी के बारे में पता चल जाता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बनराकस इस मामले को फुलेरा गांव में किस तरह उठाता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301