लगातार 19 दिन से लग रहा अपर सर्किट, एक महीने में 170% चढ़ गया भाव, कीमत ₹83.54 – Hindustan

मुख्य बातें

SC Agrotech Limited: शेयर बाजार में एससी एग्रो टेक लिमिटेड का शेयर इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। सोमवार को कंपनी के शेयर में एक बार फिर 5% का अपर सर्किट लगा। बता दें कि पिछले 19 कारोबारी सेशंस से शेयर लगातार अपर सर्किट में कारोबार कर रहा है। आज सोमवार को BSE पर एससी एग्रो टेक का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 83.54 रुपये पर पहुंच गया। पिछले एक महीने में ही इसका भाव करीब 170% चढ़ चुका है। शेयर में इस तेजी के पीछे कंपनी को मिला 86 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर भी एक बड़ी वजह है। इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया है।

एससी एग्रो टेक लिमिटेड को गुजरात के अहमदाबाद स्थित एलीट ग्लोबल नाम की फर्म से 86 करोड़ रुपये का घरेलू सप्लाई ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को बाजरा, उड़द, चना, मूंग, गेहूं और राजमा की सप्लाई करनी है। कंपनी ने सोमवार, 23 नवंबर को BSE को दी जानकारी में बताया कि इस ऑर्डर के तहत कुल 13,200 मीट्रिक टन एग्री प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर से घरेलू बाजार में उसका कारोबार बढ़ाने और एग्री प्रोडक्टस की सप्लाई चेन में अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इस ऑर्डर से होने वाली वास्तविक कमाई और मुनाफा सामान की सप्लाई, कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने और पेमेंट मिलने पर निर्भर करेगा।

सोमवार को BSE पर एससी एग्रो टेक का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 83.54 रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ शेयर ने लगातार 19वें कारोबारी सेशन में अपर सर्किट लगाया। कंपनी का मार्केट कैप करीब 634.86 करोड़ रुपये हो गया। शेयर ने सोमवार को 83.54 रुपये का नया 52 हफ्तों का हाई भी बनाया। यह लगातार सातवां कारोबारी सेशन था, जब शेयर ने नया ऑल टाइम हाई स्तर छुआ। शेयर के रिटर्न की बात करें तो एक हफ्ते में इसमें 27.56%, दो हफ्तों में 54.99% और एक महीने में 170.53% की तेजी आई है। वहीं, पिछले छह महीनों में शेयर 248% चढ़ा है। इस साल अब तक इसमें करीब 114% और पिछले एक साल में लगभग 348% की बढ़त दर्ज की गई है।

कंपनी ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है। इसके तहत हर 5 शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए जाएंगे। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 5 शेयर हैं, तो उसे 4 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। हालांकि, बोनस शेयर का फायदा उन्हीं निवेशकों को मिलेगा, जिनके पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर होंगे। रिकॉर्ड डेट की जानकारी कंपनी की ओर से अलग से दी जाएगी।

बोनस शेयर के साथ कंपनी ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की भी सिफारिश की है। इसका मतलब है कि 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला एक शेयर बंटकर 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10 शेयर हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर हैं, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 100 शेयर हो जाएंगे। कंपनी के मुताबिक, बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट दोनों प्रस्तावों पर दिसंबर में होने वाली एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। यानी इन दोनों कॉरपोरेट फैसलों को लागू करने के लिए शेयरधारकों की सहमति जरूरी है।

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News