हमलों के चलते दिल्ली से साउदी अरब के 3 शहरों की उड़ानें सस्पेंड, एअर इंडिया ने 30 नवंबर तक लगाई रोक – flights to three saudi arabian cities suspended amid tensions air india imposes ban till november 30 – Jagran

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक निलंबित कर दी हैं।
एअर इंडिया ने साउदी अरब के तीन शहरों के लिए उड़ानें कैंसिल कीं। फोटो: आर्काइव
एयर इंडिया ने सऊदी अरब के तीन शहरों की उड़ानें निलंबित कीं।
जेद्दा, दम्माम, रियाद के लिए उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक रद।
क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव के कारण यह निर्णय लिया गया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं। जेद्दा, दम्माम और रियाद आने-जाने वाली उड़ानों पर 30 नवंबर 2026 तक रोक रहेगी।
क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा तनाव और ड्रोन-मिसाइल हमलों की आशंका के बीच हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सऊदी अरब में अहम ठिकानों को निशाना बनाए जाने और ड्रोन हमलों को इंटरसेप्ट किए जाने की खबरों के बीच एअरलाइंस ने उड़ानों के संचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, दम्माम और रियाद के लिए अपनी उड़ानें 30 नवंबर 2026 तक निलंबित रखने का फैसला किया है। एअरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उड़ानें निलंबित होने से इन शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की योजना प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति और आगे के अपडेट के लिए एअरलाइन की सूचना पर नजर रखने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी, CAQM ने 15-20% कमी का रखा लक्ष्य; DM और DC संग हुई मीटिंग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News