अररिया: सांस्कृतिक उत्सव भव्य रूप में सामा चकेवा संपन्न – Hindustan

अररिया से फुलेंद्र कुमार की रिपोर्ट जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नेपाल के विराटनगर में अप्पन विराटगढ परोपकार समाज के तत्वावधान में आयोजित सामा चकेवा सांस्कृतिक उत्सव 2083 समारोहपूर्वक एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता से उत्सव का माहौल सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। सामा चकेवा के पारंपरिक गीतों, लोक संस्कृति एवं आपसी सद्भाव ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में अप्पन विराटगढ़ परोपकार समाज के अध्यक्ष वसुंधरा झा ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत मन्तव्य के दौरान उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामा चकेवा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सामा चकेवा मिथिला की समृद्ध लोक संस्कृति, पारिवारिक प्रेम, भाई-बहन के अटूट रिश्ते तथा सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपरा और लोक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News