'जिंदगी बहुत खाली है…', धर्मेंद्र की पहली डेथ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी हुईं भावुक; इमोशनल नोट किया शेयर – News24 Hindi

Edited By Himani sharma
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के लिए इमोशनल नोट किया शेयर (pic Credit- Instagram)
Dharmendra First Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र के निधन को आज यानी 24 नवंबर को 1 साल हो गया है. वहीं एक्टर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद किया है. एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर संग पुरानी फोटोज शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है. एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. धर्मेंद्र के फैंस भी हेमा मालिनी की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि धर्मेंद्र के जाने से उनकी जिंदगी एकदम खाली हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में और क्या कुछ लिखा है.
हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र के साथ कुछ अनसीन फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में एक्ट्रेस अपनी लाइफ को धर्मेंद्र के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. वहीं फोटोज में भी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी काफी अच्छी दिख रही है. वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट लिखा. एक्ट्रेस ने इस नोट के जरिए अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए बताया कि धर्मेंद्र के जाने से वो तन्हा हो गई हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि धर्मेंद्र उनके पति के होने के साथ-साथ उनके दोस्त और गाइड भी थे.
यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर से आशा भोसले तक, 2026 में दुनिया को अलविदा कह गए ये 5 सितारे
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पूरा एक साल बीत गया लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है. मैं एक ऐसे आदमी के बहुत बड़े और कभी न भरने वाले नुकसान का दुख मना रही हूं जो सिर्फ मेरे पति नहीं थे- वो मेरे सब कुछ थे- मेरे दोस्त, फिलॉसफर और गाइड जो मेरी रीढ़ थे और मेरा वजूद थे. उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है. उनकी हाई पर्सनैलिटी, उनकी अच्छाई जो उनेके पूरे वजूद में फैली हुई थी और जो भी उन्हे जानता था, उनके लिए अपना प्यार फैलाती थी. वो ऐसे अनोखे इंसान थे जो सफलता की चोटी पर पहुंचने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से जुड़े रहे.’
यह भी पढ़ें: Emmy Awards 2026 जीतने से चूके वीर दास, बेस्ट एक्टर बने बॉबी स्कोफील्ड; देखें विनर्स की लिस्ट
हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘भगवद् गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और दोबारा जन्म लेगी. मुझे ये पता है, लेकिन मैं अभी भी इस जिंदगी में हूं और मैं उनकी प्यार भरी मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह सकती. मैं उन सभी लाखों फैंस का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इस दिलदार, प्यारे इंसान को याद किया और धरम जी और उनके लिए उनका क्या मतलब था, इस बारे में इतने प्यार भरे नोट्स भेजे. आप सभी का एक बार फिर शुक्रिया.’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News