—विज्ञापन—
Live News 24 Budget 2025 Video Updates: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आज एक फरवरी 2025 दिन शनिवार को बजट पेश किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा सदन में बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार 8वां बजट है और मोदी 3.0 का पहला बजट है। बजट सत्र बीते दिन 31 जनवरी दिन शुक्रवार को शुरू हुआ, जिसके दूसरे दिन आज बजट पेश किया जा रहा है। मोदी सरकार ने 30 जनवरी दिन गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें बजट पर विचार विमर्श किया गया था। वहीं आज सुबह करीब 8:45 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतातरण वित्त मंत्रालय पहुंची, जहां से वह राष्ट्रपति भवन गईं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की पहली कॉपी सौंपी। पिछले 4 बजट और एक अंतरिम बजट की तरह इस बार भी बजट पेपरलैस होगा। सुने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की लाइव बजट स्पीच..
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in