दिल्ली के खजूरी खास इलाके में कैप फाड़ने को लेकर हुए विवाद में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने नौवीं के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़ित की कमर, हाथ, पेट और सीने सहित शरीर के कई हिस्सों पर करीब एक दर्जन वार किए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह चाकू ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा था और करीब एक हफ्ते से वह वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल छात्र 16 वर्षीय मोहम्मद अयान अपने परिवार के साथ श्रीराम कॉलोनी में रहता है और इलाके के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह घर से स्कूल गया था।
लेकिन रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी छात्र ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी दौरान खजूरी खास थाना पुलिस को दोपहर करीब 12:50 बजे स्कूल के बाहर एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घायल छात्र को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी छात्र को पकड़ रखा था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले अयान ने उसकी कैप फाड़ दी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। तभी से वह अयान से बदला लेने की योजना बना रहा था। इसके लिए आरोपी छात्र ने ऑनलाइन चाकू मंगवाया था।
आरोपी छात्र ने कई दिनों से चाकू को अपने पास रखकर अयान की तलाश कर रहा था। बुधवार को स्कूल के बाहर अयान को अकेला देखकर उसने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की ओर से ताबड़तोड़ वार में अयान को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play