सरयू-कमला एक्सप्रेस ने राम-जानकी के रिश्ते को दिया नया मार्ग, भारत-नेपाल के बीच बढ़ा सांस्कृतिक जुड़ाव – Jagran

सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन ने जनकपुर और अयोध्या को जोड़कर भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को नया आयाम दिया है। यह ट्रेन माता सीता और प्रभु श्रीराम की पौराणिक विरासत के साथ सरयू व कमला नदियों की आस्था को भी एक सूत्र में पिरोती है।
जनकपुर धाम स्टेशन पर सरयू कमला स्पेशन ट्रेन के पहुंचने पर स्वागत के लिये हाथों में झंडा लेकर खड़े नेपाली नागरिक। जागरण
जनकपुर-अयोध्या ट्रेन ने भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंध मजबूत किए।
सरयू-कमला एक्सप्रेस राम-जानकी की पौराणिक विरासत को जोड़ती है।
यह ट्रेन मिथिला और अवध की आस्था का नया संगम है।
दिलीप कुमार जायसवाल, मुजफ्फरपुर। जनकपुर से अयोध्या का ट्रेन से जुड़ना केवल दो धार्मिक नगरों को नहीं, बल्कि माता सीता और प्रभु श्रीराम से जुड़ीं सांस्कृतिक परंपराओं और दो नदियों की पौराणिक विरासत को भी एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है।
दो नदियों की बात इसलिए, क्योंकि ट्रेन का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस नदियों के नाम पर ही है। अयोध्या की सरयू और मिथिला की कमला केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि सदियों से इन क्षेत्रों की आस्था, जीवन की वाहक हैं।
आगामी 14 दिसंबर को विवाह पंचमी पर माता सीता की ससुराल से अब ट्रेन के जरिए लोग आसानी से आ सकेंगे। जनकपुर में भव्य विवाहोत्सव के साक्षी बन सकेंगे।
त्रेता युग के दो राजवंशों के मिलन को महसूस कर सकेंगे। सरयू-कमला एक्सप्रेस ने इसी सांस्कृतिक रिश्ते को आधुनिक परिवहन से जोड़ा है।
नेपाल से निकलने वाली कमला नदी मिथिलांचल की प्रमुख नदियों में शामिल है। यह नेपाल से होते हुए मधुबनी जिले के जयनगर के समीप भारत में प्रवेश करती है। आगे चलकर कमला-बलान के नाम से इसका प्रवाह जाना जाता है।
मिथिला की लोक आस्था में इसे ‘कमला मइया’ के रूप में पूजा जाता है। इस ट्रेन के शुरुआत होने के दिन एक प्रमुख बात और हुई, जयनगर में सरकार की ओर से पहली बार कमला नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए कमला महोत्सव की शुरुआत की गई।
यह भले संयोग हो, लेकिन यह कमला नदी के महत्व को दर्शाने के लिए काफी है। मिथिला की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा में कमला उस धरती की पहचान है, जहां माता सीता की स्मृतियां और जनक की परंपरा रची-बसी हैं।
इस अर्थ में कमला को सीता की जन्मभूमि से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जा सकता है। जनकपुर तक की यात्रा कर रहे अयोध् ा न वासी प्रदीप दुबे व नटवर दास खुशी जताते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताते हैं।
दोनों देश के प्रधानमंत्रियों को धन्यवाद देते हैं। कहते हैं, अब अयोध्या के लोग माता सीता का दर्शन करने जनकपुर और यहां के लोग प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली का दर्शन करने आसानी से अयोध्या जा सकेंगे।
जनकपुर स्थित माता जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रौशन दास का कहना है कि मिथिला क्षेत्र में माता कमला व अवध में माता सरयू नदी पूजनीय हैं। इन दोनों नदियों के नाम से मिथिला व अवध के बीच ट्रेन का परिचालन होना सनातनियों के लिए गौरव की बात है। इससे मिथिला में पर्यटकीय विकास होगा।
श्रद्धालु प्रभु श्रीराम व माता जानकी के जीवन यात्रा का दर्शन आसानी से कर पाएंगे। मिथिला क्षेत्र के लिए यह अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
सीतामढ़ी के मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर के महंत कौशल किशोर दास का कहना है कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या से मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम सीतामढ़ी होकर जनकपुर तक शुरू ट्रेन व इसके नाम ने सनातन धर्म और संस्कृति को जोड़ने का काम किया है। युग युगांतर से नेपाल और अयोध्या से चला आ रहा धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होगा।
ट्रेन के नामकरण को लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र का कहना है कि सरयू-कमला एक्सप्रेस का नामकरण रेलवे बोर्ड स्तर से किया गया है।
वैसे, सरयू नदी के तट पर अयोध्या है और कमला नदी नेपाल की पहाड़ियों से निकलकर मिथिलांचल क्षेत्र से गुजरती है, इसलिए यह नाम काफी अच्छा है।
यह भी पढ़ें- विवाह पंचमी पर अयोध्या से आएगी श्रीराम की बरात, लौटते समय ट्रेन से जाएगा जनकपुर का ‘भार’
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News