सिटी रिपोर्टर | भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग फिलिप ग्रीन रविवार को फर्स्ट एडिशन: हाउ इंडिया स्केल्ड एमटी जी20 सेशन का हिस्सा होंगे। एक दिन पहले बातचीत में फिलिप बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और खेल संबंध मजबूत हैं। ज
दोनों देशों के रिश्तों पर बात करें तो ग्रीन एनर्जी सप्लाई चेन पर हम तेजी से काम कर रहे हैं, ताकि भारत को लीथियम की सप्लाय कर सकें। भारत तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर शिफ्ट हो रहा है। भारत भी लगातार लीथियम की आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाएं तलाश रहा है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होता है। भारत की कवायद है कि वाहनों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। हमारे प्रधानमंत्री ने पिछले साल नवम्बर में सहमति व्यक्त की थी कि हम सोलर रूफटॉप के क्षेत्र में काम करेंगे। ग्लोबल वार्मिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर यूएनएफसीसीसी का काम जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रयास करना है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.