भरत तिवारी एनकाउंटर: ‘न्याय मिलने तक नहीं टूटेगा अनशन’, मां ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल – AajTak

Feedback
बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामला एक बार फिर चर्चा में है. बेटे को खोने के 164 दिन बाद भी न्याय का इंतजार कर रही मां आशा देवी ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आश्वासनों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने परिवार के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी.
परिवार NH-922 गोलंबर के पास धरने पर बैठा है. इस आंदोलन को समर्थन देने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी पहुंचे और सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन तक पर सवाल उठाए.
दरअसल, भरत तिवारी के परिवार ने सरकार को 26 नवंबर तक का समय दिया था. परिजनों का आरोप है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से दिए गए आश्वासनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. समय सीमा खत्म होने के बाद परिवार ने घर के बाहर चल रहे अनशन को NH-922 गोलंबर के पास शुरू कर दिया.
‘बेटे को न्याय मिलने तक जारी रहेगा अनशन’
धरने में भरत की मां आशा देवी, भाई चंदन तिवारी, भाभी सुमन देवी और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.
आशा देवी ने कहा कि पांच महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. उनका कहना है कि जब तक बेटे को इंसाफ नहीं मिलेगा, भूख हड़ताल खत्म नहीं होगी.
पप्पू यादव बोले- सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे
धरने पर पहुंचे पप्पू यादव ने मामले की CBI जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में सिर्फ STF के सिपाही अक्षय की गिरफ्तारी हुई है, जबकि परिवार बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी चाहता है.
यह भी पढ़ें: ‘फोकस बस 24 घंटे राजनीति करने पर…’, संसद सत्र को लेकर पप्पू यादव का सरकार पर हमला
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे. पप्पू यादव ने यह भी दावा किया कि परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की बातें हुई थीं, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली.
मनोज तिवारी पर भी साधा निशाना
 उन्होंने आरोप लगाया कि जब मामला सुर्खियों में था, तब कई नेता परिवार के साथ दिखाई दिए, लेकिन अब परिवार अकेला पड़ गया है. उन्होंने मनोज तिवारी से परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही.
बता दें कि भोजपुर जिले के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए थे. बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी. अब परिवार की भूख हड़ताल के बाद सबकी निगाहें सरकार के रुख पर टिकी हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News