दिल्ली: घर में घुसकर चुराई 30 लाख की ज्वेलरी… बचपन के दोस्त ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार – Aaj Tak

दिल्ली पुलिस ने 30 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहनों की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए गहनों को भी बरामद कर लिया है. यह वारदात 22 जनवरी को आनंद पर्वत इलाके में स्थित एक घर में हुई थी.
एजेंसी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले की जांच के दौरान संदिग्धों की तलाश शुरू की और 26 जनवरी को दो आरोपी 23 वर्षीय अर्जुन और 40 वर्षीय दिनेश को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान अर्जुन के पास से एक सोने की चेन बरामद की गई. वहीं दूसरे आरोपी दिनेश ने पुलिस को उस बाइक के बारे में जानकारी दी, जिसमें बाकी के गहने छिपाकर रखे गए थे.
यह भी पढ़ें: UP: दिन में कबाड़ी बनकर की रेकी, फिर रात में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, चार चोर समेत ज्वेलर गिरफ्तार
पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस चोरी की साजिश अपने साथी प्रशांत के साथ मिलकर बनाई थी. प्रशांत एक फैक्ट्री मालिक है और पीड़ित का बचपन का दोस्त भी था. पुलिस का कहना है कि प्रशांत को पीड़ित के घर के बारे में पूरी जानकारी थी.
फिलहाल पुलिस प्रशांत की तलाश कर रही है, जो अब तक फरार है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन आरोपियों ने इससे पहले भी इस तरह की कोई वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि प्रशांत की गिरफ्तारी के बाद इस चोरी से जुड़ी और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News