राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम? – president murmu recommends delimitation bill 2026 to lok sabha news in hindi – Jagran

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 को लोकसभा में विचार के लिए अनुच्छेद 117(3) के तहत सिफारिश की है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने की सिफारिश (तस्वीर- president of india)
राष्ट्रपति मुर्मू ने परिसीमन विधेयक 2026 को लोकसभा भेजा।
अनुच्छेद 117(3) के तहत संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हुई।
यह सिफारिश संचित निधि से खर्च वाले विधेयकों हेतु अनिवार्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े नए विधायी प्रस्तावों को लेकर बड़ी हलचल है। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत लोकसभा को परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर विचार करने की सिफारिश कर दी है।
लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, यह सिफारिश केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा 27 नवंबर को लोकसभा महासचिव को भेजे गए पत्र के बाद आई है।
बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 117(3) के मुताबिक, यदि किसी विधेयक के कानून बनने और लागू होने से भारत की संचित निधि से खर्च होने की संभावना हो, तो संसद के किसी भी सदन में उसे पारित करने से पहले राष्ट्रपति की सिफारिश जरूरी होती है। राष्ट्रपति की इस मंजूरी से सोमवार से शुरू हो रही कार्यवाही से पहले एक अहम संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हो गई है।
बड़ी बात यह है कि यह कदम केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित विधायी पैकेज को मंजूरी दिए जाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है। इस नए पैकेज में कई बड़ी बातें शामिल हैं।
 ऐसे में अप्रैल में पेश किए गए पुराने विधेयकों के विफल होने के बाद सरकार अब उन्हें वापस लेकर सोमवार को ये नए मसौदे पेश करने की तैयारी में है। अप्रैल में ‘संविधान (131वां संशोधन) विधेयक’ लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण गिर गया था।
गौरतलब है कि संशोधित पैकेज में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा और विधानसभा सीटों में एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।
लोकसभा की अधिकतम क्षमता- 550 से बढ़कर 850 हो सकती है।
विधानसभाओं की अधिकतम क्षमता- 500 से बढ़कर 650 तक पहुंच सकती है।
जनगणना का आधार- 2026-27 की जनगणना का इंतजार करने के बजाय, प्रत्येक राज्य के भीतर निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण नवीनतम प्रकाशित जनगणना यानी 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर करने का प्रस्ताव है।
हिस्सेदारी पर रोक- राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे का अनुपात 2051 तक स्थिर (फ्रीज) रहेगा।
महिला आरक्षण और 2029 के चुनाव- लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान भी इसमें शामिल है। प्रस्तावित परिसीमन आयोग 2029 के आम चुनावों से पहले इस कोटे को लागू करने के हिसाब से सीमाओं का पुनर्निर्धारण करेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News